C M NEWS: भजनलाल सरकार का लोककल्याण पर जोर: बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा

C M NEWS: भजनलाल सरकार का लोककल्याण पर जोर: बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा


छोटा अखबार।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। लोककल्याण को एकमात्र ध्येय मानते हुए बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को जनसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित होकर तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों से शहरी क्षेत्रों में बेहतरीन सफाई एवं सुदृढ़ प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके लिए स्ट्रीट लाइट, आधुनिक सफाई उपकरणों की उपलब्धता और अमृत 2.0 मिशन से संबंधित कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, सड़कों के निर्माण, उन्नयन और सार्वजनिक स्थानों के सौंदर्यीकरण पर प्राथमिकता से काम करने को कहा।

ग्रामीण विकास पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए 'वीबी जी रामजी' योजना एक क्रांतिकारी कदम है और इसके विस्तार पर तेजी से कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), डांग विकास कार्यक्रम, ब्रज क्षेत्रीय विकास योजना, अटल ज्ञान केंद्र और पीएम कुसुम योजना की प्रगति की भी गहन समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सुधार और पारदर्शिता पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ईमानदार कार्मिकों को पुरस्कृत करेगी, जबकि अकर्मण्य और भ्रष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम जारी रहेगा। विकास कार्यों को गति देने और लोककल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए उन्होंने विभागों में खाली पड़े पदों को जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिए, ताकि आमजन से जुड़े कार्यों में कोई रुकावट न आए।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस