Rajasthan News: 'आगामी चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है' —अमित शाह

Rajasthan News: 'आगामी चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है' —अमित शाह


छोटा अखबार।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को राजस्थान के अलवर स्थित विजय नगर ग्राउंड में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि आगामी पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है। उन्होंने अपने चिरपरिचित और जोशीले अंदाज में कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ सीधा संवाद स्थापित किया। श्री शाह ने कहा कि विकास छोड़ आपसी झगड़े में उलझी है कांग्रेस। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व विपक्ष के नेता विकास की राजनीति पूरी तरह भूल चुके हैं। वे जनता की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय आपसी विवाद, खींचतान और कुर्सी की लड़ाई में व्यस्त हैं। उनहोने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास न तो प्रदेश के विकास का कोई विजन है और न ही जनता के कल्याण की कोई नीति। विपक्ष के नेता सिर्फ निजी और राजनीतिक स्वार्थ के झगड़ों में उलझे हुए हैं।

शाह ने राजस्थान की वर्तमान भाजपा सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार दिन-रात जनता की भलाई के लिए काम कर रही है। भाजपा सरकार के लिए विकास और जनकल्याण के कार्य सर्वोपरि हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की डबल इंजन सरकार के फायदों को गिनाते हुए कहा कि बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, गरीबों को मुफ्त राशन देने, स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने और किसानों को संबल प्रदान करने का काम पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है।

कार्यकर्ताओं में नया जोश फूंकते हुए अमित शाह ने कहा कि आने वाले पंचायत और निकाय चुनाव बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर जुटने का निर्देश देते हुए कहा कि इस बार चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है। शाह ने दावा किया कि राजस्थान की जनता कांग्रेस की अंदरूनी कलह और नकारात्मक राजनीति से तंग आ चुकी है। प्रदेश की जनता ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने और कमल खिलाने का पूरा मन बना लिया है। 

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस