Udaipur News: प्रदेशभर में शुरू होगा मशरूम खेती अभियान —कृषि आयुक्त

Udaipur News: प्रदेशभर में शुरू होगा मशरूम खेती अभियान —कृषि आयुक्त


छोटा अखबार।

राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में आधुनिक बदलाव लाने के लिए पूरी तरह गंभीर है। उदयपुर संभाग के दौरे पर आए कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में स्पष्ट किया कि सरकार का मुख्य ध्यान कृषि में नवाचार, प्राकृतिक खेती और उच्च मूल्य वाली फसलों (हाई वैल्यू क्रॉप्स) को बढ़ावा देने पर है।

किसानों को मिलेगा मशरूम खेती का प्रशिक्षण—

कृषि आयुक्त ने बैठक में एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि किसानों की आय में इजाफा करने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में मशरूम की खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए विभाग जल्द ही एक विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। इस अभियान के तहत किसानों को मशरूम उत्पादन की उन्नत तकनीकों का व्यापक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे कम लागत और कम जगह में बेहतर मुनाफा कमा सकें।

उर्वरक वितरण के लिए FFS फ्रेमवर्क लागू—

बैठक के दौरान आयुक्त ने उर्वरकों के वितरण में पारदर्शिता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संभाग के सभी कृषि अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि 'फार्मर्स फर्टिलाइजर्स फ्रेमवर्क' (FFS) को उदयपुर संभाग के सभी जिलों में तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य उर्वरकों का वैज्ञानिक, पारदर्शी और प्रभावी वितरण सुनिश्चित करना है, ताकि ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लग सके और किसानों को समय पर खाद-बीज जैसी आवश्यक सुविधाएं मिल सकें।

प्राकृतिक खेती और नवाचार पर जोर—

आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि वे खेतों तक जाकर किसानों को पारंपरिक खेती के बजाय आधुनिक नवाचारों और प्राकृतिक खेती से जोड़ें। रासायनिक खादों पर निर्भरता कम करने और जमीन की ऊर्वरक क्षमता बचाने के लिए प्राकृतिक खेती आज के समय की मांग है। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड विजिट बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के किसान तक पहुंचाने की हिदायत दी।

इस दौरान संभाग के वरिष्ठ कृषि अधिकारी, उपनिदेशक और सहायक निदेशक स्तर के अधिकारी मौजूद रहे, जिन्हें बजट घोषणाओं और विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस