Rjasthan News: कांग्रेस ने विधायकों की खरीद-फरोख्त की, जनता के काम छोड़ होटलों में रहे —मंत्री जोगाराम पटेल

Rjasthan News: कांग्रेस ने विधायकों की खरीद-फरोख्त की, जनता के काम छोड़ होटलों में रहे —मंत्री जोगाराम पटेल


छोटा अखबार।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बीकानेर में दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस के नेता हर विषय पर राजनीति करने की बजाय प्रदेश की जनता को यह बताएं कि उनके शासनकाल में विकास और जनसुविधाओं के लिए कितने ठोस और दूरगामी निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बैठकों और दौरों पर टिप्पणी करने से पहले यह समझना चाहिए कि प्रशासनिक समीक्षा, अधिकारियों की जवाबदेही तय करना और विकास कार्यों की प्रगति की निगरानी सुशासन का अभिन्न हिस्सा हैं। जनता जानती है कि आपको जनहित से कोई सरोकार नहीं था, इसीलिए जनता के काम करने के बजाय सरकार बचाने के लिए महीनों तक आप होटलों में बैठे रहे।

अशोक गहलोत को यह समझना चाहिए कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका केवल आरोप लगाना नहीं, बल्कि रचनात्मक सुझाव देना भी है। निकाय चुनाव, परिसीमन और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध में यदि कांग्रेस के पास कोई तथ्यात्मक शिकायत है तो उसे संवैधानिक और कानूनी प्रक्रिया के तहत प्रस्तुत करना चाहिए। बिना प्रमाण पूरे प्रशासन या पुलिस व्यवस्था पर आरोप लगाने से जनता का भला नहीं होगा। कांग्रेस को निराधार आरोपों की राजनीति छोड़कर प्रदेश के विकास में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। 

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस