Jaipur News: जयपुर वनमण्डल की सभी रेंजों को मिली स्नेक रेस्क्यू किट, नींदड़ बेनाड़ पक्षीघर में कार्यशाला आयोजित

Jaipur News: जयपुर वनमण्डल की सभी रेंजों को मिली स्नेक रेस्क्यू किट, नींदड़ बेनाड़ पक्षीघर में कार्यशाला आयोजित


छोटा अखबार।

उप वन संरक्षक  वी. केतन कुमार के निर्देशन में गुरुवार को जयपुर के नींदड़ बेनाड़ स्थित पक्षीघर में एक दिवसीय 'स्नेक रेस्क्यू कार्यशाला' का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वन अधिकारियों और फील्ड स्टाफ को सर्पों के सुरक्षित रेस्क्यू और उनके व्यवहार के प्रति प्रशिक्षित करना था, ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम किया जा सके।कार्यशाला में 'होप एंड बियॉन्ड फाउंडेशन' के संस्थापक डॉ. जॉय गार्डनर और उनकी विशेषज्ञ टीम ने मुख्य रूप से राजस्थान प्रदेश में पाई जाने वाली विभिन्न सर्प प्रजातियों की पहचान पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ. गार्डनर ने वनकर्मियों को समझाया कि हर सांप जहरीला नहीं होता और पर्यावरण संतुलन में इनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सांपों के व्यवहार, उनकी आदतों और रेस्क्यू के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से सिखाया।

इस दौरान कार्यशाला में मौजूद सभी वन अधिकारियों और वनकर्मियों को आधुनिक उपकरणों की मदद से सुरक्षित तरीके से सर्प पकड़ने और उन्हें बिना नुकसान पहुँचाए प्राकृतिक आवास में छोड़ने  का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के अंत में 'होप एंड बियॉन्ड फाउंडेशन' की ओर से वन्यजीव सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जयपुर वनमण्डल की सभी रेंजों को आधुनिक 'स्नेक रेस्क्यू किट' भी प्रदान किए गए।

इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर में सहायक वन संरक्षक मुख्यालय लेखराम, सहायक वन संरक्षक सुलोचना चौधरी, आमेर के क्षेत्रीय वन अधिकारी बृजपाल सिंह सहित जयपुर वनमण्डल की सभी रेंजों के वनकर्मी और क्षेत्रीय स्टाफ उपस्थित रहे। वन अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तकनीकी प्रशिक्षण और रेस्क्यू किट से वन्यजीव प्रबंधन में काफी मदद मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस