C M NEWS: अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो कि रूह कांप उठे, अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं —मुख्यमंत्री

C M NEWS: अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो कि रूह कांप उठे, अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं —मुख्यमंत्री 


छोटा अखबार।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री ने गृह विभाग और पुलिस प्रशासन को दो टूक शब्दों में कहा कि प्रदेश में अपराध को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि अपराधियों और उनके आकाओं के खिलाफ ऐसी प्रभावी एवं निर्णायक कार्रवाई की जाए, जिससे बदमाशों की रूह कांप उठे और कोई भी अपराध करने से पहले सौ बार सोचे।

आईजी और एसपी की तय होगी सीधी जवाबदेही—

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अब से किसी भी क्षेत्र में होने वाले अपराधों की सीधी जिम्मेदारी वहां के संबंधित रेंज आईजी और एसपी की होगी। बैठक में कानून-व्यवस्था को लेकर ढिलाई बरतने वाले कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को कड़ी फटकार भी लगाई गई। सीएम ने कहा कि संगठित अपराध, साइबर क्राइम और नशा तस्करी के मामलों में केवल गिरफ्तारियां काफी नहीं हैं, बल्कि अपराधियों के पूरे नेटवर्क और उनकी सप्लाई चेन को पूरी तरह से ध्वस्त किया जाना चाहिए। इसी कड़ी में उन्होंने अवैध हथियारों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

अधिकारियों से मांगा जवाब, लापरवाही पर नोटिस—

हाल ही में अलवर, श्रीगंगानगर और भरतपुर में हुई आपराधिक घटनाओं पर मुख्यमंत्री ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित पुलिस अधिकारियों से जवाब तलब किया। इसके साथ ही, गोगुंदा में चरागाह भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण के मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक वरिष्ठ अधिकारी को नोटिस जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि साल 2023 के मुकाबले राज्य में संगठित अपराध और फायरिंग की घटनाओं में कमी आई है, लेकिन इस गिरावट की रफ्तार को और तेज करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को सचेत किया कि लगातार अच्छे परिणाम देने के बाद भी एक अप्रिय घटना पुलिस और प्रदेश की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए मुस्तैदी में कोई कमी नहीं आनी चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस