C M NEWS: पशुपालकों के हितों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी —मुख्यमंत्री

C M NEWS: पशुपालकों के हितों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी —मुख्यमंत्री 


छोटा अखबार।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पशु रोग नियंत्रण और पशुधन संरक्षण को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पशुपालकों के हितों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केवल कागजी आंकड़ों के बजाय जमीनी स्तर पर काम दिखाई देना चाहिए।

शत-प्रतिशत टीकाकरण और नियमित निरीक्षण—

मुख्यमंत्री ने कड़े निर्देश जारी किए कि प्रदेश में कोई भी लक्षित पशु टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने पशु चिकित्सालयों के नियमित निरीक्षण के आदेश देते हुए कहा कि फील्ड पर योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग और भौतिक सत्यापन किया जाए। समय पर ड्यूटी नहीं आने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

1962 मोबाइल वैन और मंगला पशु बीमा योजना पर सख्त रुख—

बैठक में मुख्यमंत्री ने 1962 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों की कार्यप्रणाली पर प्रभावी निगरानी रखने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि इन मोबाइल इकाइयों के संचालन में किसी भी प्रकार की वित्तीय या प्रशासनिक अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कानूनी और सख्त विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके साथ ही, पशुधन की सुरक्षा के लिए चलाई जा रही 'मंगला पशु बीमा योजना' की जिलेवार कड़ी मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि बेजुबान पशुओं का स्वास्थ्य सीधे तौर पर किसानों और पशुपालकों की आजीविका और आर्थिक समृद्धि से जुड़ा है। इस बैठक में पशुपालन व गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस