C M NEWS: राज्य सरकार हर परिस्थिति में सैनिकों के साथ खड़ी —मुख्यमंत्री

C M NEWS: राज्य सरकार हर परिस्थिति में सैनिकों के साथ खड़ी —मुख्यमंत्री


छोटा अखबार। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कल जयपुर में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने शहीद परिवारों, पूर्व सैनिकों और सेवारत जवानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सैनिक राष्ट्र के प्रति समर्पण के अनूठे प्रतीक हैं। देश की सीमाओं की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीरों और उनके परिवारों का सम्मान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में सैनिकों के साथ मज़बूती से खड़ी है, इसलिए उनके हितों और सम्मान से जुड़ा कोई भी कार्य कार्यालयों में लंबित नहीं रहना चाहिए।

शहीद स्मारकों के लिए बनेगा 'एकरूप मॉडल'—

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में स्थित शहीद स्मारकों की समुचित देखभाल और रखरखाव पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य के सभी शहीद स्मारकों के लिए एक गरिमामयी 'एकरूप मॉडल' विकसित कर लागू किया जाए, ताकि इन पवित्र स्थलों की गरिमा और सुंदरता हमेशा बनी रहे।

आमजन तक पहुंचेगी भारतीय सेना की वीर गाथाएं—

मुख्यमंत्री ने आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति से जोड़ने के लिए एक विशेष योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की वीर गाथाओं, त्याग और शौर्य के प्रतीकों से आमजन को रूबरू कराने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाए। इससे युवा पीढ़ी हमारे जांबाजों के अद्वितीय बलिदान से प्रेरणा ले सकेगी।

मुख्यमंत्री ने विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि हर पात्र लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पहुँचना चाहिए। इस बैठक में मुख्य सचिव सहित सैनिक कल्याण विभाग के तमाम उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस