C M NEWS: भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री का बड़ा प्रहार: आईएएस-आरपीएस समेत कई अधिकारियों पर गिरी गाज

C M NEWS: भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री का बड़ा प्रहार: आईएएस-आरपीएस समेत कई अधिकारियों पर गिरी गाज


छोटा अखबार।

राजस्थान सरकार प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के लिए भ्रष्टाचार और कदाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर पूरी कड़ाई से काम कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजकीय दायित्वों में लापरवाही, पद के दुरुपयोग और रिश्वतखोरी में लिप्त अधिकारियों पर एक के बाद एक कई सख्त कार्रवाई की हैं।

नौकरी से बर्खास्तगी और पेंशन पर रोक—

मुख्यमंत्री ने सामाजिक और नैतिक अपराधों के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए दहेज उत्पीड़न के मामले में दोषी पाए गए एक चिकित्सा अधिकारी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। इसके अलावा, राजकीय सेवा के दौरान अनियमितताएं बरतने के दोषी एक सेवानिवृत्त पशु चिकित्सा अधिकारी की 20 प्रतिशत पेंशन हमेशा के लिए रोकने के आदेश जारी किए गए हैं।

वेतन वृद्धि रोकी, अनुशासनात्मक कार्रवाई को मंजूरी—

शासन में अनुशासन बनाए रखने के लिए राजस्थान सिविल सेवा के दो अधिकारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है। वहीं, बिना नीलामी के मूल्यवान सरकारी भूमि का आवंटन कर अपने पद का दुरुपयोग करने के गंभीर आरोप में एक भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की स्वीकृति प्रदान की गई है।

रिश्वतखोरों और दागी अफसरों पर शिकंजा—

पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ने रिश्वतखोरी के मामले में घिरे तत्कालीन वृत्ताधिकारी (RPS) के खिलाफ अभियोजन कार्रवाई को हरी झंडी दे दी है। साथ ही, टैक्स मामलों में गड़बड़ी के दोषी तत्कालीन सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी के खिलाफ विभागीय व अनुशासनात्मक जांच शुरू करने की मंजूरी दी गई है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इन ताबड़तोड़ फैसलों ने प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। सरकार ने साफ संदेश दिया है कि जनता के पैसों का दुरुपयोग और पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी स्तर के अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस