'वीबी जी राम जी योजना' बनेगी विकसित भारत का आधार: सीएम भजनलाल शर्मा छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि गांवों के समग्र विकास से ही देश और प्रदेश की उन्नति संभव है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई 'वीबी जी राम जी योजना' विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में एक मजबूत आधारशिला साबित होगी। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की गारंटी मिलने के साथ ही बुनियादी ढांचे के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। मुख्यमंत्री मंगलवार को इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करें और प्रदेश के ग्रामीण विकास का एक व्यापक ब्लूप्रिंट तैयार करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि योजना के तहत ऐसे स्थाई और गुणवत्तापूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दी जाए, जो ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मजबूती प्रदान कर सकें। कार्यों में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने और प्रभावी सोशल ऑडिट को संभव करने के लिए उन्होंने मैपिंग, रिकॉर्ड संधारण और आधुनिक तकनीकों के अनिवार्य उपयोग के निर्देश दिए। सीएम भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि योजना के अंतर्गत स्वीकृत किए जाने वाले कार्य स्थानीय आवश्यकताओं और ग्रामीणों की प्राथमिकताओं के अनुरूप होने चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को हर जिले में प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए, ताकि प्रदेश का कोई भी पात्र ग्रामीण परिवार इसके लाभ से वंचित न रहे। बैठक में यह महत्वपूर्ण जानकारी भी सामने आई कि 'वीबी जी राम जी योजना' के तहत श्रम नियोजन (लेबर डिप्लोयमेंट) के मामले में राजस्थान पूरे देश में पहले स्थान पर है। इस उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य सचिव वी श्रीनिवास सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Rajasthan News: 'वीबी जी राम जी योजना' बनेगी विकसित भारत का आधार: सीएम भजनलाल शर्मा


छोटा अखबार।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि गांवों के समग्र विकास से ही देश और प्रदेश की उन्नति संभव है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई 'वीबी जी राम जी योजना' विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में एक मजबूत आधारशिला साबित होगी। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की गारंटी मिलने के साथ ही बुनियादी ढांचे के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। मुख्यमंत्री मंगलवार को इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करें और प्रदेश के ग्रामीण विकास का एक व्यापक ब्लूप्रिंट तैयार करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि योजना के तहत ऐसे स्थाई और गुणवत्तापूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दी जाए, जो ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मजबूती प्रदान कर सकें। कार्यों में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने और प्रभावी सोशल ऑडिट को संभव करने के लिए उन्होंने मैपिंग, रिकॉर्ड संधारण और आधुनिक तकनीकों के अनिवार्य उपयोग के निर्देश दिए।

सीएम भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि योजना के अंतर्गत स्वीकृत किए जाने वाले कार्य स्थानीय आवश्यकताओं और ग्रामीणों की प्राथमिकताओं के अनुरूप होने चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को हर जिले में प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए, ताकि प्रदेश का कोई भी पात्र ग्रामीण परिवार इसके लाभ से वंचित न रहे। बैठक में यह महत्वपूर्ण जानकारी भी सामने आई कि 'वीबी जी राम जी योजना' के तहत श्रम नियोजन (लेबर डिप्लोयमेंट) के मामले में राजस्थान पूरे देश में पहले स्थान पर है। इस उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य सचिव वी श्रीनिवास सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस