Posts

E-PAPER

Image
E-PAPER

C M NEWS: धरातल पर उतरने को तैयार यमुना जल परियोजना, डीपीआर को मिली हाइड्रोलॉजी और अंतरराज्यीय मंजूरियां

Image
C M NEWS: धरातल पर उतरने को तैयार यमुना जल परियोजना, डीपीआर को मिली हाइड्रोलॉजी और अंतरराज्यीय मंजूरियां छोटा अखबार। प्रदेश की महत्वाकांक्षी यमुना जल परियोजना के क्रियान्वयन की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। प्रदेश के सूखाग्रस्त और पानी की कमी से जूझ रहे क्षेत्रों की तस्वीर बदलने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के लिए सबसे जरूरी हाइड्रोलॉजी और अंतरराज्यीय स्वीकृतियां आधिकारिक तौर पर जारी हो गई हैं। यह जानकारी सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान सामने आई। मुख्यमंत्री ने यमुना जल परियोजना की वर्तमान प्रगति और आगामी कार्ययोजना की गहन समीक्षा की।   मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यक तकनीकी और अंतरराज्यीय स्वीकृतियां मिलना राजस्थान के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इसे प्रदेश के जल संसाधन विकास और प्रबंधन की दिशा में एक बड़ा और निर्णायक कदम बताया। उन्होने विश्वास जताया कि इन स्वीकृतियों के मिलने से परियोजना के विभिन्न निर्माण कार्यों को अभूतपूर्व गति मिलेगी। वहीं शेखावाटी सहित राजस्थान के चिन्हित क...

Rajasthan News: डबल्यूएचओ ने देखी प्रदेश में मा योजना की कैशलेस उपचार व्यवस्था

Image
Rajasthan News: डबल्यूएचओ ने देखी प्रदेश में मा योजना की कैशलेस उपचार व्यवस्था छोटा अखबार। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ और विश्व स्वास्थ्य संगठन इंडिया के कंट्री हेड डॉ. यवान हुतींन के मध्य सोमवार को वार्ता हुई। इस दौरान वार्ता का मुदृदा राजस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं, स्वास्थ्य वित्तीय सुरक्षा और भविष्य में तकनीकी सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर रहा। प्रमुख शासन सचिव के साथ चर्चा में राजस्थान सरकार और डबल्यूएचओ के बीच रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। डबल्यूएचओ की टेक्निकल सपोर्ट यूनिट के माध्यम से राज्य को तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने और भविष्य में संयुक्त रूप से किए जा सकने वाले कार्यों के संभावित क्षेत्रों पर भी चर्चा हुई। संभावित सहयोग के क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों की क्षमता निर्माण, रोग निगरानी व्यवस्था को मजबूत करना, स्वास्थ्य प्रणालियों का सुदृढ़ीकरण और स्वास्थ्य वित्तीय सुरक्षा से जुड़े सुधारों के लिए तकनीकी सहयोग शामिल हैं। दोनों पक्षों ने तकनीकी विशेषज्ञता और अनुभवों के आदान-प्रदान के माध्यम से राजस्थान...

Rajasthan News: कृषि विभाग एलपीजी गैस की तरह किसानों को उर्वरक की करेगा होम डिलीवरी —कृषि आयुक्त

Image
Rajasthan News: कृषि विभाग एलपीजी गैस की तरह किसानों को उर्वरक की करेगा होम डिलीवरी —कृषि आयुक्त  छोटा अखबार। किसानों को उनकी वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप समय पर और सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने व कालाबाजारी, जमाखोरी और अनियमित वितरण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल व्यवस्था का प्रदेश में चरणबद्ध विस्तार किया जा रहा है। डिजिटल तकनीक आधारित इस व्यवस्था से उर्वरक की मांग, उपलब्धता और वितरण की पूरी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा रहा है। मामले में सोमवार को कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के अधिकारियों से संवाद कर जिलावार तैयारी, उर्वरक की मांग-आपूर्ति, उपलब्ध स्टॉक और डिजिटल व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की । श्री गोयल ने बताया कि सिरोही और राजसमंद जिलों में फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल सफलतापूर्वक लागू किया जा चुका है। इन दोनों जिलों में अब तक लगभग 78 हजार से अधिक किसानों को 12 हजार मैट्रिक टन से अधिक उर्वरक वितरित किया जा चुका है। पायलट प्रोजेक्ट के दौरान...

Rajasthan News: भाजपा तुरंत प्रभाव से शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें नहीं तो सूपड़ा साफ तय है —डोटासरा

Image
Rajasthan News: भाजपा तुरंत प्रभाव से शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें नहीं तो सूपड़ा साफ तय है —डोटासरा छोटा अखबार। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी सरकार और शिक्षा मंत्री के खिलाफ तीखा हमला बोला है। डोटासरा ने हाल ही में एक स्कूल दौरे के दौरान हुई हिंसक घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुये कहा कि किसी पर भी पत्थर मारना और समाज में हिंसा भड़काना पूरी तरह से गलत और अस्वीकार्य है। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की याद दिलाते हुए कहा कि सार्वजनिक संपत्ति पर देश के हर नागरिक का अधिकार है। श्री डोटासरा ने कहा कि सरकारी स्कूल जनता की संपत्ति हैं। कोई भी आम नागरिक या जनप्रतिनिधि स्कूल की स्थिति देखने, वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने और शिक्षा के स्तर को समझने के लिए वहां जा सकता है। इसमें किसी भी तरह की बंदिश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक और विपक्ष के रूप में कांग्रेस हमेशा शिक्षा की बेहतरी के लिए काम करती रही है। उन्होने पूर्ववर्ती सरकार और अपनी नीति का जिक्र करते हुए कहा, "एक आम नागरिक के रूप में हम हमेशा स्...

C M NEWS: राजस्थान में निवेश और निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण

Image
C M NEWS: राजस्थान में निवेश और निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान और जापान के बीच वर्षों पुराना नाता है। ऐसे में, राज्य सरकार राजस्थान और जापान के बीच रत्न-आभूषण सहित अन्य उद्योगों के विकास के लिए रोडमैप बनाकर कार्य कर रही है। इसी क्रम में जापानी जोन बनाकर विशेष सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिससे जापानी कम्पनियों को अनुकूल आधारभूत सुविधाएं सुलभ हो रही हैं।  मुख्यमंत्री ने रविवार को जापान के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर उद्योगों और निवेश को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जयपुर ज्वैलरी एसोसिएशन और यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर तकनीक और निवेश के साथ रत्न-आभूषण व्यापार को और आगे लेकर जाएं, जिससे व्यापार बढ़ने के साथ ही रोजगार के भी ज्यादा से ज्यादा अवसर सृजित हों।  उन्होंने 2024 में अपने जापान दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि जापानी कम्पनियों ने राजस्थान में निवेश पर तीन से चार गुना फायदे पर आभार भी जताया था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जापान के निवेशकों को राजस्थान में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित करती है।   बैठक...

Jaipur News: नगर निगम जयपुर के आम चुनाव-2026 के लिए नामांकन पत्र 15 स्थलों का निर्धारण

Image
Jaipur News: नगर निगम जयपुर के आम चुनाव-2026 के लिए नामांकन पत्र 15 स्थलों का निर्धारण छोटा अखबार। नगर निगम जयपुर के आम चुनाव-2026 के लिए नगर निगम जयपुर के समस्त वार्डों में आम चुनाव के लिए रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित वार्डों के नामांकन पत्र प्राप्त करने और नामांकन प्राप्ति के पश्चात निर्वाचन संबंधी समस्त कार्यवाही संपादित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। AI Photo जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) और जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि निर्धारित व्यवस्था के अनुसार वार्ड संख्या 1 से 10 के लिए कार्यालय रीको रोड नंबर 05, वी.के.आई., सीकर रोड, 11 से 20 के लिए कार्यालय राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, प्लॉट नंबर 370, वी.के.आई. एरिया, मुरलीपुरा, 21 से 30 के लिए कार्यालय उपायुक्त नगर निगम झोटवाड़ा जोन, खिरणी फाटक, झोटवाड़ा, 31 से 40 के लिए शहीद मेजर दिग्विजय सिंह सुमाल राजकीय, खातीपुरा, 41 से 50 के लिए उपखण्ड कार्यालय, सांगानेर और 51 से 60 के लिए पंचायत समिति कार्यालय, सांगानेर प्राप्ति स्थल निर्धारित किए गए हैं। वहीं वार्ड स...