Rajasthan News: डबल्यूएचओ ने देखी प्रदेश में मा योजना की कैशलेस उपचार व्यवस्था

Rajasthan News: डबल्यूएचओ ने देखी प्रदेश में मा योजना की कैशलेस उपचार व्यवस्था


छोटा अखबार।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ और विश्व स्वास्थ्य संगठन इंडिया के कंट्री हेड डॉ. यवान हुतींन के मध्य सोमवार को वार्ता हुई। इस दौरान वार्ता का मुदृदा राजस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं, स्वास्थ्य वित्तीय सुरक्षा और भविष्य में तकनीकी सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर रहा। प्रमुख शासन सचिव के साथ चर्चा में राजस्थान सरकार और डबल्यूएचओ के बीच रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। डबल्यूएचओ की टेक्निकल सपोर्ट यूनिट के माध्यम से राज्य को तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने और भविष्य में संयुक्त रूप से किए जा सकने वाले कार्यों के संभावित क्षेत्रों पर भी चर्चा हुई।

संभावित सहयोग के क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों की क्षमता निर्माण, रोग निगरानी व्यवस्था को मजबूत करना, स्वास्थ्य प्रणालियों का सुदृढ़ीकरण और स्वास्थ्य वित्तीय सुरक्षा से जुड़े सुधारों के लिए तकनीकी सहयोग शामिल हैं। दोनों पक्षों ने तकनीकी विशेषज्ञता और अनुभवों के आदान-प्रदान के माध्यम से राजस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, मजबूत और जन-केंद्रित बनाने की संभावनाओं पर चर्चा की। वहीं चिकित्सा शिक्षा,आयुक्त बाबूलाल गोयल और डबल्यूएचओ की हेल्थ सिस्टम्स स्ट्रेंगथेनिंग टीम की वरिष्ठ अधिकारी डॉ. ग्रेस अचुनगुरा भी उपस्थित रहीं। वार्ता में राजस्थान में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों और सुधारों की प्रगति व राज्य और डबल्यूएचओ के बीच सहयोग को अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुख बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

डॉ. हुतींन ने राजस्थान के स्वास्थ्य क्षेत्र का दौरा कर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत उपलब्ध कराई जा रही कैशलेस उपचार व्यवस्था और स्वास्थ्य वित्तीय सुरक्षा की जानकारी ली। उन्होंने जयपुर स्थित महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा किया, जो मा योजना के तहत सूचीबद्ध है। उन्होंने अस्पताल में लाभार्थियों को दी जा रही कैशलेस उपचार सुविधा और मरीज के पंजीकरण से लेकर उपचार और क्लेम प्रक्रिया तक की पूरी व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने राजस्थान में स्वास्थ्य वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करने के प्रयासों की सराहना की।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस