Jaipur News: नगर निगम जयपुर के आम चुनाव-2026 के लिए नामांकन पत्र 15 स्थलों का निर्धारण

Jaipur News: नगर निगम जयपुर के आम चुनाव-2026 के लिए नामांकन पत्र 15 स्थलों का निर्धारण


छोटा अखबार।

नगर निगम जयपुर के आम चुनाव-2026 के लिए नगर निगम जयपुर के समस्त वार्डों में आम चुनाव के लिए रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित वार्डों के नामांकन पत्र प्राप्त करने और नामांकन प्राप्ति के पश्चात निर्वाचन संबंधी समस्त कार्यवाही संपादित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

AI Photo

जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) और जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि निर्धारित व्यवस्था के अनुसार वार्ड संख्या 1 से 10 के लिए कार्यालय रीको रोड नंबर 05, वी.के.आई., सीकर रोड, 11 से 20 के लिए कार्यालय राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, प्लॉट नंबर 370, वी.के.आई. एरिया, मुरलीपुरा, 21 से 30 के लिए कार्यालय उपायुक्त नगर निगम झोटवाड़ा जोन, खिरणी फाटक, झोटवाड़ा, 31 से 40 के लिए शहीद मेजर दिग्विजय सिंह सुमाल राजकीय, खातीपुरा, 41 से 50 के लिए उपखण्ड कार्यालय, सांगानेर और 51 से 60 के लिए पंचायत समिति कार्यालय, सांगानेर प्राप्ति स्थल निर्धारित किए गए हैं।

वहीं वार्ड संख्या 61 से 70 के लिए कमरा नंबर 45, कलक्ट्रेट, 71 से 80 के लिए कार्यालय उपायुक्त नगर निगम जगतपुरा जोन, नन्दपुरी अंडरपास, 81 से 90 के लिए कार्यालय उपायुक्त नगर निगम मालवीय नगर जोन, नई विधानसभा के पास, लालकोठी, 91 से 100 के लिए कार्यालय उपायुक्त नगर निगम सिविल लाइंस जोन, टेक्नोलोजी पार्क के पास, शास्त्री नगर, 101 से 110 के लिए एसीईओ (पंचायत प्रकोष्ठ) कक्ष, जिला परिषद कार्यालय और 111 से 120 के लिए कार्यालय नगर निगम पार्ट-2, जलेबी चौक, हवामहल के पीछे नामांकन प्राप्ति स्थल निर्धारित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 121 से 130 के लिए कमरा नंबर 26, कलक्ट्रेट, 131 से 140 के लिए राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मीरा मार्ग, बनीपार्क और 141 से 150 के लिए कार्यालय उपायुक्त नगर निगम हवामहल-आमेर जोन, पुराना पुलिस मुख्यालय, जलेबी चौक, हवामहल के पीछे को नामांकन पत्र प्राप्त करने के लिए निर्धारित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने निर्धारित नामांकन प्राप्ति स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए नामांकन प्रक्रिया व निर्वाचन से संबंधित समस्त कार्यवाही नियमानुसार और समयबद्ध रूप से संपादित करना सुनिश्चित करें।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस