Posts

C M NEWS: राजनीति सत्ता का नहीं, सेवा का माध्यम —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: राजनीति सत्ता का नहीं, सेवा का माध्यम —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर राजापार्क में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को नमन किया, मत्था टेका और प्रदेशवासियों से श्री गुरू नानक देव जी के प्रेम, सेवा, समानता और मानवता के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंधकार और चुनौतियों के दौरान श्री गुरु नानक देव जी ने बिना किसी भय के सत्य का बिगुल बजाया। उनकी हजारों मील की कठिन यात्राओं में दुर्गम बाधाएं आईं, लेकिन वे कभी नहीं रुके। उनका जीवन हमें सिखाता है कि चुनौतियां होने के बावजूद एक सच्चे सेवक को घबराए बिना अपने लक्ष्य और समाज के कल्याण के प्रति समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का संदेश है कि ईश्वर का स्मरण करें, ईमानदारी और परिश्रम से कमाएं और जरूरतमंदों के साथ बांटें। इस संदेश से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार प्रदेश के विकास, जनसेवा और अंतिम छोर के व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। हमारे लिए राजनीति सत्ता का नहीं, बल्कि ...

Rajasthan News: प्रदेश में बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएगी पुलिस

Image
Rajasthan News: प्रदेश में बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएगी पुलिस छोटा अखबार। राजस्थान में बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में राजस्थान पुलिस और स्कूल शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। प्रदेश की 23.32 लाख बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए सोमवार को राजस्थान पुलिस और स्कूल शिक्षा विभाग के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) संपन्न हुआ। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस की ओर से एडीजी कम्युनिटी पुलिसिंग श्रीमती लता मनोज कुमार और शिक्षा विभाग की ओर से राज्य परियोजना निदेशक, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद डॉ. रश्मि शर्मा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस पहल के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रदेश के 36,765 राजकीय विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक अध्ययनरत बालिकाओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से सशक्त बनाते हुए उनमें आत्मविश्वास और आत्मरक्षा की क्षमता विकसित करना है, ताकि वे घर, विद्यालय और सार्वजनिक स्थान...

C M NEWS: मुख्यमंत्री ने सिरोही जिले की पांच तहसीलों को गंभीर सूखाग्रस्त घोषित करने के दिए निर्देश

Image
C M NEWS: मुख्यमंत्री ने सिरोही जिले की पांच तहसीलों को गंभीर सूखाग्रस्त घोषित करने के दिए निर्देश छोटा अखबार। प्रदेश के अन्नदाताओं के कल्याण और उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खरीफ फसल वर्ष 2026 में अल्पवर्षा और सूखे की मार झेल रहे सिरोही जिले के किसानों को राहत देने के लिए जिले की पांच तहसीलों को 'गंभीर सूखाग्रस्त' घोषित करने के निर्देश दिए हैं। सरकार के इस संवेदनशील निर्णय से प्रभावित क्षेत्र के हजारों किसानों को तत्काल राहत मिल सकेगी। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री शर्मा किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रहे हैं। सिरोही जिले में खरीफ की फसल को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व विभाग द्वारा विस्तृत स्तर पर सत्यापन करवाई गई थी। इस सर्वेक्षण और सत्यापन की रिपोर्ट में सिरोही जिले की पांच तहसीलें— आबूरोड, देलदर, पिण्डवाड़ा, रेवदर और सिरोही— गंभीर सूखाग्रस्त श्रेणी में पाई गईं। रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री ने इन तहसीलों को अभावग्रस्त घ...

High Court News: पुलिस को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 197 के तहत मिलने वाला संरक्षण स्वतः लागू नहीं हो जाता -हाईकोर्ट

Image
High Court News: पुलिस को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 197 के तहत मिलने वाला संरक्षण स्वतः लागू नहीं हो जाता -हाईकोर्ट छोटा अखबार। राजस्थान हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि किसी भी पुलिस अधिकारी को सरकारी कर्तव्य निभाने के नाम पर किसी नागरिक की हड्डियां या दांत तोड़ने का अधिकार नहीं है। अदालत ने एक युवक और उसकी मां के साथ कथित मारपीट के मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ मजिस्ट्रेट द्वारा लिया गया संज्ञान बहाल कर दिया है। जस्टिस फरजंद अली ने कहा कि किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करने का अधिकार उसके परिवार के सदस्यों पर हमला करने या घटनास्थल पर बीच-बचाव करने वालों को चोट पहुंचाने की छूट नहीं देता। यदि ऐसा आचरण साबित होता है, तो इसे वैध वारंट या प्रक्रिया के सामान्य निष्पादन के बजाय पद के दुरुपयोग के रूप में माना जाएगा। अदालत ने जोर दिया कि जब तक परिस्थितियों की वैध और उचित आवश्यकता से उचित न ठहराया जाए, शारीरिक हिंसा को सरकारी ड्यूटी का हिस्सा नहीं कहा जा सकता। अदालत ने सरकारी अधिकार के वैध इस्तेमाल और उसके दुरुपयोग के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए कहा कि केवल इस आधार पर कि घटना...

C M NEWS: नई दिल्ली में मुख्यमंत्री के ‘विकसित राजस्थान’ के विजन का साक्षी बन रहा राजस्थान पवेलियन

Image
C M NEWS: नई दिल्ली में मुख्यमंत्री के ‘विकसित राजस्थान’ के विजन का साक्षी बन रहा राजस्थान पवेलियन छोटा अखबार। नई दिल्ली में आयोजित हो रहे 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में राजस्थान पवेलियन प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, हस्तशिल्प, औद्योगिक क्षमताओं, निवेश संभावनाओं और आधुनिक तकनीकी नवाचारों का आकर्षक प्रदर्शन कर रहा है। इस आयोजन में राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड द्वारा प्रगति मैदान के हॉल संख्या-3 के ग्राउंड फ्लोर पर लगभग एक हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में स्थापित पवेलियन अब तक करीब एक लाख आगंतुकों का स्वागत कर चुका है। पार्टनर स्टेट के रूप में राजस्थान इस वर्ष भी मेले में सहभागी है। इस मंच के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ‘विकसित राजस्थान’ के विजन को मुख्य रूप से प्रस्तुत किया जा रहा है। राजस्थान पवेलियन में प्रदेश के 41 जिलों के ओडीओपी उत्पादों एवं 24 जीआई टैग उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। वहीं, 44 स्टॉलों के माध्यम से शिल्पकारों, उद्यमियों, उत्पाद निर्माताओं एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन का अवसर प्रदान किया गया है। मेल...

Pravasi Rajasthani divas -2026: प्रदेश में 8 दिसंबर से होगा प्रवासी राजस्थानी दिवस का आगाज झुंझुनूं के अभयगढ़ में

Image
Pravasi Rajasthani divas -2026: प्रदेश में 8 दिसंबर से होगा प्रवासी राजस्थानी दिवस का आगाज झुंझुनूं के अभयगढ़ में   छोटा अखबार। प्रवासी राजस्थानी दिवस के उपलक्ष्य में 8 से 10 दिसंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय विशेष आयोजनों की तैयारियों और रूपरेखा को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने रविवार को शासन सचिवालय में बैठक ली। उन्होंने आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए इनके सुव्यवस्थित आयोजन और राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत, विकास यात्रा और निवेश की संभावनाओं को लेकर चर्चा की। तीन दिवसीय आयोजनों में शेखावाटी हेरिटेज, सांस्कृतिक संध्या और प्रवासी राजस्थानी दिवस प्रमुख आकर्षण होंगे। यह कार्यक्रम भारतीय उद्योग संघ के सहयोग से आयोजित किया जायेगा। इन आयोजनों के माध्यम से राजस्थान को वैश्विक निवेश, औद्योगिक साझेदारी, पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय संपर्क के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने के प्रयासों को नई गति मिलेगी। तीन दिवसीय आयोजनों की शुरुआत 8 दिसंबर को झुंझुनूं जिले के खेतड़ी स्थित अभयगढ़ में आयोजित होने वाले शेखावाटी हेरिटेज कार्यक्रम से होगी। इसके माध्यम से शेखावाटी क्षेत्र की ऐत...

Pushkar Mela -2026: पुष्कर मेले में जीवंत हो रही राजस्थान की संस्कृति और परंपरा

Image
Pushkar Mela -2026: पुष्कर मेले में जीवंत हो रही राजस्थान की संस्कृति और परंपरा छोटा अखबार। राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था का प्रतीक विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेला 2026 अपने अनूठे रंगों के साथ इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 17 नवंबर से 24 नवंबर तक आयोजित हो रहे इस मेले में देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक, श्रद्धालु और पशुपालक पहुंच रहे हैं। पुष्कर की रेतीली धरती पर सजे-धजे ऊंट, घोड़े, रंग-बिरंगी राजस्थानी पोशाकें और संगीत की गूंज यहां आने वाले लोगों को राजस्थान की असली संस्कृति से रूबरू करा रही है। पुष्कर मेला  पशुओं की खरीद-बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राजस्थान की लोक कला, परंपरा, खानपान  व्यापार और धार्मिक विरासत का अनूठा संगम है। मेले में राजस्थान के अलग-अलग जिलों से पशुपालक अपने ऊंट, घोड़े और अन्य पशुओं के साथ पहुंच रहे हैं। ऊंटों को आकर्षक आभूषणों, रंगीन कपड़ों और पारंपरिक डिजाइनों से सजाया गया है, जो पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बने हुए हैं। पुष्कर अपने खास खानपान के लिए भी मशहूर है। यहां रबड़ी मालपुआ, खस्ता कचौड़ी..दाल-बाटी चूरमा और ऊंटनी ...