Rajasthan News: सहकारिता मॉडल में राजस्थान देश में अव्वल, 'सहकार से समृद्धि' संकल्प को धरातल पर उतारा
Rajasthan News: सहकारिता मॉडल में राजस्थान देश में अव्वल, 'सहकार से समृद्धि' संकल्प को धरातल पर उतारा
छोटा अखबार।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राजस्थान ने सहकारिता को ग्रामीण समृद्धि का एक सशक्त माध्यम बनाकर देश में एक मिसाल पेश की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ संकल्प को साकार करते हुए प्रदेश अन्न भंडारण क्षमता, ई-पैक्स (e-PACS) के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और एम-पैक्स के गठन जैसी प्रमुख राष्ट्रीय योजनाओं को लागू करने में देश में प्रथम स्थान पर आ गया है।
![]() |
| AI Photo |
बीते ढाई वर्षों में राज्य सरकार ने तकनीकी सुधारों और जमीनी स्तर पर बेहतरीन कार्य करते हुए अन्य राज्यों को काफी पीछे छोड़ दिया है। विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के सफल क्रियान्वयन में राजस्थान ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ देश का नेतृत्व कर रहा है। योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए प्रदेश में कुल 200 गोदाम स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 120 गोदामों का निर्माण कार्य पूरी तरह से संपन्न हो चुका है, जबकि शेष का कार्य तेजी से प्रगति पर है। आगामी वर्ष 2026-27 में राज्य में 50 और नए गोदामों का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। आगामी तीन वर्षों में इन प्रयासों से राजस्थान की कुल भंडारण क्षमता में 1 लाख 25 हजार मीट्रिक टन की भारी बढ़ोतरी दर्ज होगी।
राष्ट्रीय सहकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की इसी अनूठी पहचान के कारण नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एक विशेष समारोह में राजस्थान का दबदबा देखने को मिला। 6 जुलाई 2026 को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान प्रदेश में सहकारिता को नया विस्तार देते हुए 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले 10 नए अन्न भंडारण गोदामों का शिलान्यास और 50 नवनिर्मित गोदामों का विधिवत लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही, बेहतर प्रबंधन और रख-रखाव के लिए राज्य भंडारण निगम को 100 तैयार गोदामों का हस्तांतरण भी सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

Comments