Jaipur News: राजस्थान विधानसभा के 75 गौरवशाली वर्ष: 15 जुलाई से शुरू होगा सालभर चलने वाला ‘अमृत महोत्सव’

Jaipur News: राजस्थान विधानसभा के 75 गौरवशाली वर्ष: 15 जुलाई से शुरू होगा सालभर चलने वाला ‘अमृत महोत्सव’


छोटा अखबार।

राजस्थान विधानसभा अपने गठन के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक ऐतिहासिक ‘अमृत महोत्सव’ मनाने जा रही है। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि आगामी 15 जुलाई, 2026 को विधानसभा भवन में एक गरिमामय और भव्य कार्यक्रम के साथ इस सालभर चलने वाले उत्सव का शुभारंभ होगा।

पूर्व एवं वर्तमान विधायकों का महासंगम—

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि 15 जुलाई को होने वाले इस ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह में प्रदेश की प्रथम विधानसभा से लेकर सोलहवीं विधानसभा तक के सभी पूर्व व वर्तमान सदस्यों का एक विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस विशेष समागम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन भी शामिल होंगे। सम्मेलन के दौरान लोकतंत्र की यात्रा, विधायी परंपराओं, सदन की गरिमा, संसदीय अनुभवों और विधानसभा के डिजिटल रूपांतरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही, सदन के पूर्व अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और वरिष्ठतम विधायकों को विशेष रूप से सम्मानित भी किया जाएगा।

75 वर्षों की गौरवशाली लोकतांत्रिक यात्रा—

श्री देवनानी ने राजस्थान विधानसभा को जन-आकांक्षाओं की संवाहिका और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षक बताया। उन्होंने कहा कि पिछले सात दशकों से अधिक की इस अविस्मरणीय गाथा में प्रदेश के सामाजिक समरसता, बुनियादी सुधारों और आर्थिक विकास को गति देने में हर कालखंड के सदस्यों का अमूल्य योगदान रहा है। सदन द्वारा समय-समय पर लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों ने ही आज आधुनिक राजस्थान के विकास की मजबूत आधारशिला रखी है।

यह अमृत महोत्सव अतीत के समृद्ध अनुभवों, वर्तमान की विधायी उपलब्धियों और भविष्य की लोकतांत्रिक संभावनाओं को एक सूत्र में जोड़ने का काम करेगा। मार्च 2027 तक चलने वाले इस महोत्सव के तहत महिला विधायकों के सम्मेलन और अखिल भारतीय विधायी शिखर सम्मेलन सहित कुल चार बड़े कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस