C M NEWS: पूर्वी राजस्थान के विकास को गति देगी 'रामजल सेतु लिंक परियोजना', मुख्यमंत्री ने दिए समय से पहले कार्य पूरा करने के निर्देश

C M NEWS: पूर्वी राजस्थान के विकास को गति देगी 'रामजल सेतु लिंक परियोजना', मुख्यमंत्री ने दिए समय से पहले कार्य पूरा करने के निर्देश


छोटा अखबार।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'रामजल सेतु लिंक परियोजना' की प्रगति को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि परियोजना के सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि तय समय-सीमा से पहले ही जनता को इसका लाभ मिलना शुरू हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से साकार हो रही यह परियोजना पूर्वी राजस्थान के जल भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है। इस परियोजना के धरातल पर उतरने से प्रदेश के लाखों नागरिकों को पीने का साफ पानी मिलेगा। इसके साथ ही, किसानों को सिंचाई के लिए और स्थानीय फैक्ट्रियों को औद्योगिक उपयोग के लिए पर्याप्त मात्रा में जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि रामजल सेतु परियोजना केवल पानी पहुंचाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह पूर्वी राजस्थान के संपूर्ण सामाजिक और आर्थिक विकास की नई आधारशिला बनेगी। यह परियोजना राज्य की भविष्य की जल सुरक्षा, किसानों की खुशहाली और औद्योगिक रफ्तार के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल और पूर्ण समन्वय के साथ काम करने को कहा ताकि हर चरण निर्धारित टाइमलाइन में पूरा हो।

मुख्यमंत्री ने गुणवत्ता को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि निर्माण कार्यों के स्तर से किसी भी परिस्थिति में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को हर घटक की नियमित मॉनिटरिंग करने और हर महीने प्रगति रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। उन्होने परियोजना के अलग-अलग पैकेजों और वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और लंबित कामों को तुरंत निपटाने की बात कही।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस