Ajmer News: केकड़ी में हेड कांस्टेबल राजेश मीणा की गुंडइे या सरकारी तंत्र पर चोट

Ajmer News: केकड़ी में हेड कांस्टेबल राजेश मीणा की गुंडइे या सरकारी तंत्र पर चोट 


छोटा अखबार।

अजमेर के केकड़ी में हेड कांस्टेबल राजेश मीणा की गुंडइे का एक वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो में थड़ी पर खड़े युवक से मारपीट करने और उसके वाहन में तोड़फोड़ का नजारा साफ है। घटना का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। वहीं हेड कांस्टेबल मीणा का भी घटना के बाद सफाई देते हुए एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियों में हेड कांस्टेबल ने अपनी नौकरी के प्रति ईमानदारी की बात कही है। मीणा का आरोप है कि वो अपनी ड्यूटी कर रहा था और मेरे उपर अवैध खनन कर रहे लोगों को छोड़ने का दवाब आ रहा था। हेड कांस्टेबल ने क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम और सदर थानाधिकारी पर अवैध खनन के आरोप में जब्त वाहन छोड़ने के लिए उस पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

दूसरी ओर ग्राम सापण्दा निवासी ओमप्रकाश गुर्जर ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि वह अपने रिश्तेदार को इलाज के लिए अस्पताल लाया था और इस दौरान वह अस्पताल के बाहर चाय पी रहा था, उसी समय हेड कांस्टेबल राजेश मीणा वहां आया। उसने बेवजह अभद्रता करते हुए मेरे और भतीजे राहुल के साथ हॉकी स्टिक से मारपीट की और हम दोनों को जबरन थाने ले जाकर वहां फिर से मारपीट की व भय पैदा करने के लिये रिवॉल्वर भी तानी। ओमप्रकाश गुर्जर की तहरीर पर हेड कांस्टेबल के खिलाफ केकड़ी सदर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

मामले में वंदिता राणा, एसपी,अजमेर का भी बयान सामने आया है। उन्होने कहा है कि आरोपी को नियमानुसार अपना पक्ष रखने का अधिकार है। 

वहीं केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने भी इस घटना पर अपना पक्ष रखा है। विधायक ने अपने पक्ष में कहा है कि हेड कांस्टेबल ने नशे में सोमवार रात अस्पताल के बाहर उपद्रव फैलाया। आरोप बेबुनियाद हैं। जांच करके दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

अब जांच का विषय यह है कि हेड कांस्टेबल कह रहे हैं वो बात सही है या विधायक गौतम का आरोप। फिर एक और सवाल पैदा होता है की क्या सरकार निष्पक्ष जांच करायेगी या फिर अपनी पार्टी के विधायक को बचायेगी। महत्वपूर्ण सवाल यह भी है कि क्या राजस्थान पुलिस सत्यमेव जयते का अनुसारण करेगी।  


Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस