Dholpur News: धौलपुर के बरौली गांव में चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष, गोली लगने से एक की मौत
Dholpur News: धौलपुर के बरौली गांव में चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष, गोली लगने से एक की मौत छोटा अखबार। धौलपुर जिले के सरमथुरा उपखंड अंतर्गत आने वाले बरौली गांव में रविवार रात पंचायत चुनाव की रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। सरपंच पद के दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देर रात खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने के बाद हुई अंधाधुंध फायरिंग में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई, वहीं दूसरे पक्ष का एक युवक घायल हो गया। इस वारदात के बाद पूरे गांव में भारी तनाव और दहशत का माहौल पैदा हो गया। जानकारी के अनुसार बरौली गांव में सरपंच पद के दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच रविवार रात किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि देर रात दोनों पक्षों के लोग हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। गोलीबारी में एक पक्ष के पीतम पुत्र कल्याण को गोली लग गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं फायरिंग के दौरान दूसरे पक्ष का युवक रिंकू भी गोली लगने से जख्मी हो गया। घटना के ब...