Dholpur News: धौलपुर के बरौली गांव में चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष, गोली लगने से एक की मौत

Dholpur News: धौलपुर के बरौली गांव में चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष, गोली लगने से एक की मौत


छोटा अखबार।

धौलपुर जिले के सरमथुरा उपखंड अंतर्गत आने वाले बरौली गांव में रविवार रात पंचायत चुनाव की रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। सरपंच पद के दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देर रात खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने के बाद हुई अंधाधुंध फायरिंग में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई, वहीं दूसरे पक्ष का एक युवक घायल हो गया। इस वारदात के बाद पूरे गांव में भारी तनाव और दहशत का माहौल पैदा हो गया।

जानकारी के अनुसार बरौली गांव में सरपंच पद के दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच रविवार रात किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि देर रात दोनों पक्षों के लोग हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। गोलीबारी में एक पक्ष के पीतम पुत्र कल्याण को गोली लग गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं फायरिंग के दौरान दूसरे पक्ष का युवक रिंकू भी गोली लगने से जख्मी हो गया। घटना के बाद घायल रिंकू को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उच्च केंद्र के लिए रेफर कर दिया।

हत्या से भड़का आक्रोश, घरों में की आगजनी—

पीतम की मौत की खबर फैलते ही उसके पक्ष के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने प्रतिशोध में दूसरे पक्ष के रिंकू के घरों पर धावा बोल दिया। उपद्रवियों ने घरों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। आग की लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही सरमथुरा वृत्ताधिकारी दुलीचंद गुर्जर पुलिस जाप्ते के साथ बरौली गांव पहुंचे। हालात की गंभीरता को देखते हुए सरमथुरा के साथ-साथ आंगई और नादनपुर थाना पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के उपद्रवी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घरों में लगी आग पर काबू पाया और एक बड़े हादसे को टाला।

गांव में सन्नाटा और भारी पुलिस बल तैनात—

इस हिंसक झड़प और आगजनी की घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीण घरों में दुबके हुए हैं और पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जो लगातार गश्त कर रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वहीं आज गांव में सरपंच पद के लिये मतदान होना।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस