Posts

C M NEWS: नई दिल्ली में मुख्यमंत्री के ‘विकसित राजस्थान’ के विजन का साक्षी बन रहा राजस्थान पवेलियन

Image
C M NEWS: नई दिल्ली में मुख्यमंत्री के ‘विकसित राजस्थान’ के विजन का साक्षी बन रहा राजस्थान पवेलियन छोटा अखबार। नई दिल्ली में आयोजित हो रहे 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में राजस्थान पवेलियन प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, हस्तशिल्प, औद्योगिक क्षमताओं, निवेश संभावनाओं और आधुनिक तकनीकी नवाचारों का आकर्षक प्रदर्शन कर रहा है। इस आयोजन में राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड द्वारा प्रगति मैदान के हॉल संख्या-3 के ग्राउंड फ्लोर पर लगभग एक हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में स्थापित पवेलियन अब तक करीब एक लाख आगंतुकों का स्वागत कर चुका है। पार्टनर स्टेट के रूप में राजस्थान इस वर्ष भी मेले में सहभागी है। इस मंच के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ‘विकसित राजस्थान’ के विजन को मुख्य रूप से प्रस्तुत किया जा रहा है। राजस्थान पवेलियन में प्रदेश के 41 जिलों के ओडीओपी उत्पादों एवं 24 जीआई टैग उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। वहीं, 44 स्टॉलों के माध्यम से शिल्पकारों, उद्यमियों, उत्पाद निर्माताओं एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन का अवसर प्रदान किया गया है। मेल...

Pravasi Rajasthani divas -2026: प्रदेश में 8 दिसंबर से होगा प्रवासी राजस्थानी दिवस का आगाज झुंझुनूं के अभयगढ़ में

Image
Pravasi Rajasthani divas -2026: प्रदेश में 8 दिसंबर से होगा प्रवासी राजस्थानी दिवस का आगाज झुंझुनूं के अभयगढ़ में   छोटा अखबार। प्रवासी राजस्थानी दिवस के उपलक्ष्य में 8 से 10 दिसंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय विशेष आयोजनों की तैयारियों और रूपरेखा को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने रविवार को शासन सचिवालय में बैठक ली। उन्होंने आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए इनके सुव्यवस्थित आयोजन और राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत, विकास यात्रा और निवेश की संभावनाओं को लेकर चर्चा की। तीन दिवसीय आयोजनों में शेखावाटी हेरिटेज, सांस्कृतिक संध्या और प्रवासी राजस्थानी दिवस प्रमुख आकर्षण होंगे। यह कार्यक्रम भारतीय उद्योग संघ के सहयोग से आयोजित किया जायेगा। इन आयोजनों के माध्यम से राजस्थान को वैश्विक निवेश, औद्योगिक साझेदारी, पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय संपर्क के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने के प्रयासों को नई गति मिलेगी। तीन दिवसीय आयोजनों की शुरुआत 8 दिसंबर को झुंझुनूं जिले के खेतड़ी स्थित अभयगढ़ में आयोजित होने वाले शेखावाटी हेरिटेज कार्यक्रम से होगी। इसके माध्यम से शेखावाटी क्षेत्र की ऐत...

Pushkar Mela -2026: पुष्कर मेले में जीवंत हो रही राजस्थान की संस्कृति और परंपरा

Image
Pushkar Mela -2026: पुष्कर मेले में जीवंत हो रही राजस्थान की संस्कृति और परंपरा छोटा अखबार। राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था का प्रतीक विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेला 2026 अपने अनूठे रंगों के साथ इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 17 नवंबर से 24 नवंबर तक आयोजित हो रहे इस मेले में देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक, श्रद्धालु और पशुपालक पहुंच रहे हैं। पुष्कर की रेतीली धरती पर सजे-धजे ऊंट, घोड़े, रंग-बिरंगी राजस्थानी पोशाकें और संगीत की गूंज यहां आने वाले लोगों को राजस्थान की असली संस्कृति से रूबरू करा रही है। पुष्कर मेला  पशुओं की खरीद-बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राजस्थान की लोक कला, परंपरा, खानपान  व्यापार और धार्मिक विरासत का अनूठा संगम है। मेले में राजस्थान के अलग-अलग जिलों से पशुपालक अपने ऊंट, घोड़े और अन्य पशुओं के साथ पहुंच रहे हैं। ऊंटों को आकर्षक आभूषणों, रंगीन कपड़ों और पारंपरिक डिजाइनों से सजाया गया है, जो पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बने हुए हैं। पुष्कर अपने खास खानपान के लिए भी मशहूर है। यहां रबड़ी मालपुआ, खस्ता कचौड़ी..दाल-बाटी चूरमा और ऊंटनी ...

Rajasthan News: विवाह समारोहों में चल खाद्य प्रयोगशाला करेगी मौके पर खाद्य सामग्री के नमूने की जांच

Image
Rajasthan News: विवाह समारोहों में चल खाद्य प्रयोगशाला करेगी मौके पर खाद्य सामग्री के नमूने की जांच छोटा अखबार। आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा व औषधि नियंत्रण आयुक्तालय द्वारा “शुद्ध आहार मिलावट पर वार” अभियान के तहत प्रदेशभर में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विवाह समारोहों के सीजन के मद्देनजर आमजन को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से विशेष निरीक्षण अभियान संचालित किया जाएगा। साथ ही फ्रेंचाइजी आधारित फूड एवं बेवरेज चेन वाले प्रतिष्ठानों में जांच के लिए भी विशेष अभियान संचालित कर निरीक्षण कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए खाद्य सुरक्षा व औषधि नियंत्रण आयुक्त अविचल चतुर्वेदी ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। AI Photo आयुक्त ने बताया कि शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत शादियों के सीजन को ध्यान में रखते हुए शादियों में प्रयुक्त होने वाली खाद्य सामग्री जैसे घी, दूध, पनीर, मावा, मसाले और ड्राई फ्रूट्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांची जाएगी। वहीं...

Rajasthan News: राजस्थान में उदयपुर से एकीकृत एएनएम प्रशिक्षण की राष्ट्रीय स्तर पर शुरुआत 35 प्रतिभागी ले रहे हैं प्रशिक्षण

Image
Rajasthan News: राजस्थान में उदयपुर से एकीकृत एएनएम प्रशिक्षण की राष्ट्रीय स्तर पर शुरुआत 35 प्रतिभागी ले रहे हैं प्रशिक्षण छोटा अखबार। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत एकीकृत प्रशिक्षण रणनीति के तहत एएनएम के लिए एकीकृत प्रशिक्षण मॉड्यूल के प्रथम रीजनल ट्रेनिंग ऑफ स्टेट ट्रेनर्स का शुभारंभ राजस्थान से किया गया है। मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. जोगाराम ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (एनएचएसआरसी) और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 से 22 नवम्बर तक उदयपुर के एमबीजीएच नर्सिंग कॉलेज, उदयपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में राजस्थान सहित महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, गोवा व दादरा और नगर हवेली और दमन व दीव के कुल 35 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य राज्य स्तर पर प्रशिक्षकों का दक्ष समूह तैयार करना है, जो आगे अपने-अपने राज्यों में जिला स्तर पर एएनएम को प्रशिक्षित करेंगे। मिशन निदेशक ने बताया कि एकीकृत प्रशिक्षण रणनीति के तहत विभिन्...

Rajasthan News: वीबी-जी राम जी के श्रमिकों को समय पर भुगतान करें —आयुक्त

Image
Rajasthan News: वीबी-जी राम जी के श्रमिकों को समय पर भुगतान करें —आयुक्त  छोटा अखबार। वीबी-जी राम जी आयुक्त पुष्पा सत्यानी ने बुधवार को वीसी के माध्यम से सभी जिला परिषद सीईओ की बैठक ली। उन्होंने योजना के सफल संचालन के संबंध में चर्चा व विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। आयुक्त ने योजना में चालू नवम्बर माह में प्रारम्भ कार्यों और नियोजित श्रमिकों की संख्या की समीक्षा की और श्रमिक नियोजन बढ़ाने व कार्य की मांग करने वाले जॉबकार्डधारी परिवार को निर्धारित समयावधि में काम देने के निर्देश प्रदान किये। उन्होंने योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने, दैनिक उपस्थिति और भुगतान की स्थिति पर नजर रखने व लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने पर भी जोर दिया। आयुक्त ने सामग्री और प्रशासनिक मद का भुगतान एसएनए स्पर्श से करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएमएमएस-मेट, ग्राम रोजगार सहायक रजिस्टेशन की प्रगति, वीजीपीपी प्लान प्...

C M NEWS: मुख्यमंत्री का नई दिल्ली दौरा: राजस्थान के विकास और परियोजनाओं पर हुई चर्चा

Image
C M NEWS: मुख्यमंत्री का नई दिल्ली दौरा: राजस्थान के विकास और परियोजनाओं पर हुई चर्चा  छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से मुलाकात कर राज्य में चल रही महत्वपूर्ण परियोजनाओं और जनहित से जुड़ें विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की। मुख्यमंत्री ने श्री शाह से भेंट कर प्रदेश की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, राज्य के समग्र विकास को नई गति देने, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विभिन्न अन्य विषयों पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री के सतत सहयोग से राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंच रहा है। वहीं मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से मुलाकात के दौरान प्रदेश के जल आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रगतिरत विभिन्न जल परियोजनाओं, पेयजल उपलब्धता और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को लेकर सकारात्मक संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और केन्द्र सरकार के सहयोग से जल के क्षेत्र में र...