Rajasthan News: 15 नवम्बर को प्रदेशभर में मनाया जाएगा विश्व सड़क दुर्घटना पीड़ित स्मरण दिवस और राज्य सड़क सुरक्षा दिवस
Rajasthan News: 15 नवम्बर को प्रदेशभर में मनाया जाएगा विश्व सड़क दुर्घटना पीड़ित स्मरण दिवस और राज्य सड़क सुरक्षा दिवस छोटा अखबार। सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले व्यक्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने, दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों और उनसे प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने व आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदेश में 15 नवम्बर 2026 को 'विश्व सड़क दुर्घटना पीड़ित स्मरण दिवस' और 'राज्य सड़क सुरक्षा दिवस' व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा नवम्बर माह के तीसरे रविवार को विश्वभर में सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों, घायलों और उनसे प्रभावित लोगों की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष दिवस की थीम 'रिमेम्बर, सपोर्ट, एक्ट' निर्धारित की गई है। राजस्थान में भी इसी अवसर पर राज्य सरकार द्वारा राज्य सड़क सुरक्षा दिवस के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर और अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समितियों को नि...