Posts

C M NEWS: मुख्यमंत्री ने की ऊर्जा विभाग की समीक्षा: कहा प्रदेश बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है

Image
C M NEWS: मुख्यमंत्री ने की ऊर्जा विभाग की समीक्षा: कहा प्रदेश बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने 34 माह से अधिक के कार्यकाल में बिजली उत्पादन और आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाया है। उन्होंने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों और उद्योगों को पर्याप्त विद्युत सप्लाई जारी रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। राज्य सरकार के प्रयासों से अन्य प्रदेशों को लगभग 2 हजार करोड़ रुपये की बिजली विक्रय की गई है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को ऊर्जा विभाग के साथ संवाद किया। उन्होंने रबी सीजन में किसानों को दिन में दी जाने वाली बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाल ही में खैरथल-तिजारा में भी दिन में किसानों को यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। जिससे प्रदेश में अब कुल 28 जिलों के किसानों को दिन में बिजली मिल रही है और 13 लाख 56 हजार से अधिक किसान लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने राज्य में ब...

C S NEWS: विभाग प्रभावी कार्ययोजना बनाकर विभागीय धन वसूली करें —मुख्य सचिव

Image
C S NEWS: विभाग प्रभावी कार्ययोजना बनाकर विभागीय धन वसूली करें —मुख्य सचिव छोटा अखबार। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को शासन सचिवालय में वित्त (राजस्व) विभाग की समीक्षा की। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 में अक्टूबर माह तक राज्य की राजस्व प्राप्तियों की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य की वित्तीय स्थिति को और सुदृढ़ बनाने के लिए सभी विभाग राजस्व अर्जन के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से प्राप्त करें। प्रत्येक विभाग नियमित समीक्षा करे और राजस्व के नए स्रोतों की पहचान कर अतिरिक्त राजस्व अर्जन की कार्ययोजना तैयार करे। राजस्व संग्रहण में कमी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर विशेष निगरानी की जाए। उन्होंने राजस्व रिसाव की रोकथाम, कर चोरी पर प्रभावी नियंत्रण और बकाया राजस्व वसूली को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। आधुनिक तकनीक, डिजिटल प्लेटफॉर्म, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स का अधिकाधिक उपयोग कर संग्रहण प्रक्रिया को पारदर्शी व प्रभावी बनाने और विभागों के बीच डेटा साझा करने व समन्वय मजबूत करने पर बल दिया। समीक्षा में बताया गया कि अक्टूबर 2026 तक राज्य को कु...

ECI NEWS: चुनाव प्रचार से दूर रहेंगे सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी —चुनाव आयोग

Image
ECI NEWS: चुनाव प्रचार से दूर रहेंगे सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी —चुनाव आयोग छोटा अखबार। देश में चुनावी प्रक्रिया को और अधिक निष्पक्ष, पारदर्शी और दबावमुक्त बनाने की दिशा में भारत निर्वाचन आयोग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव के दौरान सेवारत सरकारी कर्मचारियों पर लागू होने वाले राजनीतिक निष्पक्षता के नियम और प्रतिबंध अब राज्य सरकारों व केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा नियुक्त या पुनर्नियुक्त किए गए सेवानिवृत्त अधिकारियों और अन्य व्यक्तियों पर भी समान रूप से लागू होंगे। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए आयोग ने गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्य सचिवों और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को इस संबंध में औपचारिक पत्र जारी कर दिया है। इन राज्यों में 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने प्रस्तावित हैं। चुनाव आयोग ने राज्यों को निर्देश दिया है कि आदर्श आचार संहिता लागू रहने की अवधि में सरकार के साथ विभिन्न पदों पर कार्यरत सेवानिवृत्त अधिकारियों के आचरण और राजनीतिक तटस्थता पर कड़ी निगरानी रखी जाए। क्या हैं आयोग के नए प्रतिबंध और नियम— आयोग के ...

Jaipur News: जयपुर में खूनी मंजर: कालवाड़ रोड पर हिस्ट्रीशीटर की सरेराह हत्या, सवा मिनट में कुल्हाड़ी से काट डाला

Image
Jaipur News: जयपुर में खूनी मंजर: कालवाड़ रोड पर हिस्ट्रीशीटर की सरेराह हत्या, सवा मिनट में कुल्हाड़ी से काट डाला छोटा अखबार। राजधानी जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र स्थित कालवाड़ रोड के रावण गेट इलाके में बुधवार रात करीब 8 बजे खूनी मंजर की वारदात सामने आई। पुरानी आपसी रंजिश के चलते बदमाशों ने जोबनेर थाने के हिस्ट्रीशीटर विजय बाज्या (25) को सरेराह दौड़ा-दौड़ाकर कुल्हाड़ी से काट डाला। करीब सवा मिनट तक चले इस खूनी तांडव से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, जोबनेर थाना क्षेत्र के तिबारियां निवासी विजय बाज्या बुधवार को कार में सवार होकर जोबनेर से जयपुर की ओर आ रहा था। जैसे ही वह कालवाड़ रोड स्थित रावण गेट चौराहे के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे दो गाड़ियों में सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर जीप से विजय की कार को जोरदार टक्कर मारी और रास्ता रोक लिया। टक्कर के बाद विजय ने खतरे को भांप लिया और अपनी जान बचाने के लिए कार से उतरकर भागने लगा। हालांकि, हथियारों से लैस बदमाशों ने उसका पीछा कर कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार...

C M NEWS: मुख्यमंत्री ने महिला जवानों से बंधवाएं रक्षा सूत्र, भाई-दूज पर्व की दी शुभकामनाएं

Image
C M NEWS: मुख्यमंत्री ने महिला जवानों से बंधवाएं रक्षा सूत्र, भाई-दूज पर्व की दी शुभकामनाएं छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जैसलमेर स्थित तनोट माता मंदिर परिसर में भाई-दूज समारोह में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सीमा सुरक्षा बल की महिला जवानों से रक्षा सूत्र बंधवाकर और उनसे संवाद कर भाई-दूज पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाई-दूज का पर्व भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। इस पर्व के माध्यम से उन बहनों की भावनाओं को नमन, जिनके भाई परिवार से दूर रहकर सीमाओं की सुरक्षा का दायित्व निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीएसएफ देश की संप्रभुता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान का सशक्त प्रहरी है। दिन हो या रात, गर्मी हो या सर्दी, बीएसएफ के जवान सदैव सीमाओं पर मुस्तैद रहकर राष्ट्र की सुरक्षा करते हैं। हमारी बेटियां भी देश की सुरक्षा में अपनी क्षमता, साहस और समर्पण का परिचय दे रही हैं। बीएसएफ की महिला जवानों ने कठिन परिस्थितियों में साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से नई मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे...

Bijali News: रबी सीजन में विद्युत मांग के अनुरूप विद्युतगृहों की सभी इकाइयों से पूर्ण क्षमता पर उत्पादन हो —प्रबंध निदेशक

Image
Bijali News: रबी सीजन में विद्युत मांग के अनुरूप विद्युतगृहों की सभी इकाइयों से पूर्ण क्षमता पर उत्पादन हो —प्रबंध निदेशक छोटा अखबार। राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक देवेंद्र श्रृंगी ने कोटा थर्मल और छबड़ा स्थित दोनों ताप विद्युत गृहों का विस्तृत निरीक्षण किया। 1240 मेगावाट क्षमता के कोटा थर्मल और 2320 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता वाले छबड़ा थर्मल के दोनों विद्युत गृहों की सभी इकाइयों का दौरा कर उन्होंने उत्पादन व्यवस्था और परिचालन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।उन्होंने विद्युत गृहों की सभी उत्पादन इकाइयों का बेहतर रखरखाव और प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने व उन्हें पूर्ण क्षमता के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बढ़ती विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सभी इकाइयों की उपलब्धता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। श्री शृंगी ने कोटा और छबड़ा विद्युत गृहों के कोयला स्टॉक का जायजा लेते हुए कोयले की आपूर्ति व दैनिक खपत का विस्तृत विश्लेषण किया। उन्होंने भविष्य की विद्युत मांग को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त कोयला भंडार सुनिश्च...

Jaipur News: जयपुर में 13 नवंबर को आयोजित होगा विशेष 'NPS संचय' आउटरीच कार्यक्रम, मौके पर ही होगा किसानों और उद्यमियों का पेंशन नामांकन

Image
Jaipur News: जयपुर में 13 नवंबर को आयोजित होगा विशेष 'NPS संचय' आउटरीच कार्यक्रम, मौके पर ही होगा किसानों और उद्यमियों का पेंशन नामांकन छोटा अखबार। पेंशन फंड रेग्युलेटर एंड डवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति राजस्थान के समन्वय से जयपुर में एक महत्वपूर्ण वित्तीय समावेशन पहल होने जा रही है। लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर जयपुर, भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आगामी 13 नवंबर 2026 को अजमेर रोड, सोडाला स्थित 'द फर्न हैबिटेट' में एक विशेष संचय' आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के कामकाजी वर्गों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना और उन्हें राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली से जोड़ना है। लीड जिला प्रबन्धक जयपुर, गणेश ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इस पूरे आउटरीच कार्यक्रम को दो बेहद महत्वपूर्ण और व्यावहारिक सत्रों में विभाजित किया गया है, ताकि लक्षित समूहों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके। कार्यक्रम का प्रथम सत्र सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित ...