Bijali News: रबी सीजन में विद्युत मांग के अनुरूप विद्युतगृहों की सभी इकाइयों से पूर्ण क्षमता पर उत्पादन हो —प्रबंध निदेशक

Bijali News: रबी सीजन में विद्युत मांग के अनुरूप विद्युतगृहों की सभी इकाइयों से पूर्ण क्षमता पर उत्पादन हो —प्रबंध निदेशक


छोटा अखबार।

राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक देवेंद्र श्रृंगी ने कोटा थर्मल और छबड़ा स्थित दोनों ताप विद्युत गृहों का विस्तृत निरीक्षण किया। 1240 मेगावाट क्षमता के कोटा थर्मल और 2320 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता वाले छबड़ा थर्मल के दोनों विद्युत गृहों की सभी इकाइयों का दौरा कर उन्होंने उत्पादन व्यवस्था और परिचालन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।उन्होंने विद्युत गृहों की सभी उत्पादन इकाइयों का बेहतर रखरखाव और प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने व उन्हें पूर्ण क्षमता के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बढ़ती विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सभी इकाइयों की उपलब्धता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

श्री शृंगी ने कोटा और छबड़ा विद्युत गृहों के कोयला स्टॉक का जायजा लेते हुए कोयले की आपूर्ति व दैनिक खपत का विस्तृत विश्लेषण किया। उन्होंने भविष्य की विद्युत मांग को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त कोयला भंडार सुनिश्चित करने तथा कोयले के स्टॉक में वृद्धि करने के निर्देश दिए, ताकि विद्युत उत्पादन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आए। उन्होंने कोटा थर्मल प्लांट परिसर स्थित एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की समीक्षा की और शेष कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने भारतीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा मान्यता प्राप्त कोटा थर्मल के प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र की सुविधाओं व प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक उन्नत एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया, ताकि कार्मिकों के तकनीकी कौशल में निरंतर वृद्धि हो सके।

सीएमडी ने कोटा में सकतपुरा स्थित बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम परियोजना का भी निरीक्षण किया और इसके निर्माण एवं स्थापना से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीएमडी ने छबड़ा थर्मल के डीएम-आरओ संयंत्र का भी निरीक्षण किया व इसके प्रभावी और सुचारु संचालन के निर्देश दिए। आगामी रबी सीजन में विद्युत मांग में संभावित वृद्धि को देखते हुए श्री शृंगी ने कोटा और छबड़ा विद्युत गृहों की सभी इकाइयों से पूर्ण क्षमता के अनुरूप विद्युत उत्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी की जाएं।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस