Jaipur News: जयपुर में खूनी मंजर: कालवाड़ रोड पर हिस्ट्रीशीटर की सरेराह हत्या, सवा मिनट में कुल्हाड़ी से काट डाला

Jaipur News: जयपुर में खूनी मंजर: कालवाड़ रोड पर हिस्ट्रीशीटर की सरेराह हत्या, सवा मिनट में कुल्हाड़ी से काट डाला


छोटा अखबार।

राजधानी जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र स्थित कालवाड़ रोड के रावण गेट इलाके में बुधवार रात करीब 8 बजे खूनी मंजर की वारदात सामने आई। पुरानी आपसी रंजिश के चलते बदमाशों ने जोबनेर थाने के हिस्ट्रीशीटर विजय बाज्या (25) को सरेराह दौड़ा-दौड़ाकर कुल्हाड़ी से काट डाला। करीब सवा मिनट तक चले इस खूनी तांडव से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, जोबनेर थाना क्षेत्र के तिबारियां निवासी विजय बाज्या बुधवार को कार में सवार होकर जोबनेर से जयपुर की ओर आ रहा था। जैसे ही वह कालवाड़ रोड स्थित रावण गेट चौराहे के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे दो गाड़ियों में सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर जीप से विजय की कार को जोरदार टक्कर मारी और रास्ता रोक लिया। टक्कर के बाद विजय ने खतरे को भांप लिया और अपनी जान बचाने के लिए कार से उतरकर भागने लगा। हालांकि, हथियारों से लैस बदमाशों ने उसका पीछा कर कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों के सिर पर खून सवार था और उन्होंने सड़क पर ही विजय पर कुल्हाड़ी और सरियों से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। वारदात के समय रावण गेट चौराहे पर काफी चहल-पहल थी। आसपास मौजूद राहगीरों और दुकानदारों ने शोर मचाकर हमलावरों को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन बेखौफ बदमाशों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। हमलावर करीब सवा मिनट तक लगातार वार करते रहे। जब विजय लहूलुहान होकर अचेत अवस्था में सड़क पर गिर पड़ा, तब सभी आरोपी अपनी दोनों गाड़ियों में सवार होकर मौके से फरार हो गए। सरेराह हुई इस जघन्य हत्या के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही करधनी थानाधिकारी सवाई सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल विजय को तत्काल कांवटिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे पुरानी आपसी रंजिश और गैंगवार का नतीजा मान रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हमलावर भी जोबनेर इलाके के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं, जिनकी विजय से लंबे समय से अदावत चल रही थी। वारदात के तुरंत बाद जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से पूरे शहर और ग्रामीण इलाकों में ए-श्रेणी की नाकाबंदी करवाई गई, लेकिन हमलावर पुलिस की पकड़ से बच निकलने में कामयाब रहे। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस