Rajasthan News: प्रदेश के अस्पतालों में नियमित पेस्ट कंट्रोल और साफ-सफाई व्यवस्थाओं को दें सर्वोच्च प्राथमिकता —चिकित्सा मंत्री

Rajasthan News: प्रदेश के अस्पतालों में नियमित पेस्ट कंट्रोल और साफ-सफाई व्यवस्थाओं को दें सर्वोच्च प्राथमिकता —चिकित्सा मंत्री


छोटा अखबार।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने प्रदेश के सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानों और अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा, स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण की व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं संक्रमणमुक्त वातावरण उपलब्ध करवाना चिकित्सा संस्थानों की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्री खींवसर ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध अस्पतालों, जिला अस्पतालों, उप जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित रूप से पेस्ट कंट्रोल करवाया जाए और चूहों व अन्य कीटों की रोकथाम के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अस्पतालों के सभी वार्डों, ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, प्रसूति कक्ष, शौचालयों और अन्य चिकित्सा इकाइयों में नियमित साफ-सफाई रखी जाए और इसकी निरंतर मॉनिटरिंग की जाए।

AI Photo

उन्होंने अस्पताल भवनों के खिड़की-दरवाजों, नालियों और अन्य प्रवेश मार्गों का निरीक्षण कर ऐसे स्थानों को सुरक्षित करने के निर्देश दिए हैं, जहां से चूहे और अन्य आवारा पशु अस्पताल परिसर में प्रवेश कर सकते हैं। अस्पतालों में मरीजों एवं उनके परिजनों को खाद्य सामग्री खुली नहीं छोड़ने के लिए जागरूक किया जाए। कैंटीन एवं भोजन वितरण स्थलों पर भी खाद्य सामग्री के सुरक्षित रखरखाव और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।

श्री खींवसर ने अस्पतालों में तैनात सुरक्षा गार्डों को निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुरूप ड्यूटी करने और वार्डों व अस्पताल परिसर में आवारा पशुओं के प्रवेश पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल अधीक्षक, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी और संस्थान प्रभारी स्वयं नियमित रूप से वार्डों और अस्पताल परिसर का निरीक्षण करें व स्वच्छता एवं सुरक्षा से संबंधित कमियों को तत्काल दूर करवाएं।

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जहां भी व्यवस्थाओं में कमी या लापरवाही सामने आएगी, वहां संबंधित अधिकारियों और कार्मिकों की जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज पहले ही शारीरिक और मानसिक परेशानी से गुजर रहे होते हैं। ऐसे में अस्पतालों में चूहों, आवारा पशुओं अथवा अस्वच्छता के कारण किसी मरीज को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़े, यह किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। सभी चिकित्सा संस्थानों में इन निर्देशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित की जाए।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस