Jodhpur News: जोधपुर में पेट्रोल पंपों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 नोजल किए बंद
Jodhpur News: जोधपुर में पेट्रोल पंपों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 नोजल किए बंद
छोटा अखबार।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश और विभागीय मंत्री सुमित गोदारा केनिरीक्षण में चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को जोधपुर जिले में विधिक माप विज्ञान विभाग ने विभिन्न पेट्रोल पंपों पर निरीक्षण कर पेट्रोल एवं डीजल वितरण व्यवस्था, स्थापित डिस्पेंसिंग यूनिट (नोजल), माप उपकरणों की सत्यापन स्थिति और उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा में ईंधन उपलब्ध करवाए जाने की जांच की। इसके बाद 5 नोजल बंद कर दिए और 20 हजार रुपए का जुर्माना का जुर्माना लगाया गया। निर्धारित मात्रा से कम पेट्रोल वितरण यानी शॉर्ट डिलीवरी की शिकायतों की पुष्टि के लिए 5 लीटर क्षमता वाले प्रमाणित माप पात्र से जांच की गई। जांच के दौरान दो पेट्रोल पंपों गणेशीलाल एंड संस तथा सूर्यनगरी पेट्रोलियम पर अनियमितता सामने आई, अनियमितता पाए जाने पर दोनों पंपों पर कुल पाँच नोजल को बंद कर दिया गया।
लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट और राजस्थान लीगल मेट्रोलॉजी एनफोर्समेंट रूल के तहत कुल बीस हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। अभियान में के के फिलिंग और वि आर फिलिंग की भी नियमानुसार जांच की गई , जहाँ पर कार्य नियमानुसार पाया गया। विधिक माप विज्ञान अधिकारियों ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें व सभी डिस्पेंसिंग यूनिट का समय पर सत्यापन करवाएं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि माप में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Comments