C S NEWS: प्रदेश में क्षतिग्रस्त सड़कों की समयबद्ध मरम्मत सुनिश्चित की जाए —मुख्य सचिव

C S NEWS: प्रदेश में क्षतिग्रस्त सड़कों की समयबद्ध मरम्मत सुनिश्चित की जाए —मुख्य सचिव


छोटा अखबार।

सोमवार को सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समीक्षा सभा आयोजित की हुई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूली बच्चों को ले जाने वाली सभी बालवाहनियों की सघन और नियमित जांच सुनिश्चित की जाए व बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों का किसी भी स्तर पर उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा से संबंधित सभी हेल्पलाइन पूरी तरह क्रियाशील रहें और दुर्घटना की सूचना मिलने पर रिस्पॉन्स टाइम न्यूनतम रखा जाए। उन्होंने स्टेट हेल्पलाइन 112 और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की हेल्पलाइन 1033 के बीच प्रभावी समन्वय व उचित इंटीग्रेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा से संबंधित दैनिक इन्फोग्राफिक रिपोर्ट तैयार कर नियमित रूप से प्रेषित करने के भी दिशा निर्देश दिए। उन्होने कहा कि राजमार्गों पर दुर्घटना के बाद जनहानि को न्यूनतम करने के लिए वे-साइड क्षेत्रों में उचित फायर सेफ्टी व्यवस्था और ट्रॉमा सेंटर की सुविधाएं क्रियाशील रहनी चाहिए। वहीं अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजमार्गों पर आवश्यक सुविधाओं के विकास और संचालन की नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा कोष का उपयोग निर्धारित उद्देश्यों के अनुरूप प्रभावी व पारदर्शी तरीके से किया जाए ताकि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और दुर्घटना के बाद त्वरित सहायता व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

श्री श्रीनिवास ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त सड़कों की समयबद्ध मरम्मत सुनिश्चित की जाए और राजमार्गों पर किसी भी प्रकार के अनधिकृत कट ना हों। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सभी आवश्यक चेतावनी और साइनबोर्ड अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। इस दौरान प्रमुख शासन सचिव, परिवहन विभाग और अध्यक्ष, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम भवानी सिंह देथा ने कहा कि प्रदेश में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं अधिकारियों ने बताया कि राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है और अब तक 4,248 अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं। राजमार्गों पर वे-साइड एमेनिटीज का निर्माण भी तेज गति से किया जा रहा है। इसके अलावा 51 अनधिकृत कट चिन्हित किए गए, जिनमें से 45 को दुरुस्त किया जा चुका है।  वहीं बताया गया कि हाल ही में रिफ्लेक्टिव टेप, बसों में अनधिकृत बदलाव, पुराने एवं असुरक्षित स्कूल बसों और ओवरस्पीडिंग सहित विभिन्न उल्लंघनों पर 1,100 से अधिक चालान जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि 25 इंटरसेप्टर वाहन प्राप्त किए गए हैं और बसों का निर्धारित स्टॉपेज पर ही रुकना सुनिश्चित करने के लिए सख्त प्रवर्तन किया जा रहा है। नए AIS मानकों के अनुरूप बसों का पुनः पंजीकरण भी सुनिश्चित किया जा रहा है। 

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस