C M NEWS: मुख्यमंत्री का ब्यावर दौरा: देवमाली के मूल स्वरूप को संरक्षित रखते हुए विकास कार्यों को मिलेगी गति

C M NEWS: मुख्यमंत्री का ब्यावर दौरा: देवमाली के मूल स्वरूप को संरक्षित रखते हुए विकास कार्यों को मिलेगी गति


छोटा अखबार।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने ब्यावर जिले के दौरे के दौरान ऐतिहासिक और देश के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों में शुमार देवमाली पहुंचे। इस सादगीपूर्ण दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के साथ-साथ विकास कार्यों को रफ्तार देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

AI Photo

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले देवमाली स्थित भगवान देवनारायण मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और मत्था टेककर प्रदेश में सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इसके बाद वे गांव के ही एक साधारण किसान रामलाल गुर्जर के घर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवारजनों के साथ बैठकर आत्मीयता से चाय पी और चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। सीएम ने स्थानीय बच्चों को चॉकलेट बांटकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

बुजुर्ग महिला प्रेम देवी ने किया नमो उपवन का उद्घाटन—

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने देवमाली के 'नमो उपवन' में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान की खास बात यह रही कि इसका उद्घाटन गांव की एक बुजुर्ग महिला प्रेम देवी से करवाया गया। मुख्यमंत्री ने स्वयं पीपल का पौधा लगाया और 'एक पेड़ मां के नाम' और 'हरियालो राजस्थान' मिशन के महत्व पर जोर दिया।

विरासत का संरक्षण और विकास के निर्देश—

प्रधानमंत्री के 'विकास भी, विरासत भी' विजन का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि देवमाली गांव की विशिष्ट पहचान, परंपराओं और इसके प्राकृतिक व मूल स्वरूप को पूरी तरह संरक्षित रखा जाए। उन्होंने गांव में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, मोबाइल नेटवर्क की समस्या के समाधान और मंदिर तक रोपवे निर्माण की संभावनाओं को तलाशने की बात कही। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस