Rajasthan News: सहकारिता विभाग की शिकायतों के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं -शासन सचिव

Rajasthan News: सहकारिता विभाग की शिकायतों के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं -शासन सचिव 


छोटा अखबार।

सहकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने सोमवार को शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) केंद्र में विभाग से संबंधित लंबित प्रकरणों और आमजन की शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की। डॉ. शर्मा ने स्वयं हेल्पलाइन के माध्यम से विभिन्न जिलों के परिवादियों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुनकर मौके पर ही अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

गुणवत्तापूर्ण समाधान पर जोर—

निरीक्षण के बाद विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए डॉ. शर्मा ने सख्त लहजे में कहा कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी औपचारिकता तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों का समाधान समयबद्ध, तथ्यात्मक और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। शासन सचिव ने स्पष्ट किया कि पोर्टल पर केवल "औपचारिक जवाब" देने की प्रवृत्ति को छोड़कर समस्याओं का "व्यावहारिक समाधान" सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन का सहकारिता तंत्र पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश—

डॉ. शर्मा ने कहा कि सहकारिता विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए संपर्क पोर्टल एक सशक्त माध्यम है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और विभागीय स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में देरी या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

विश्वास बहाली प्राथमिकता—

शासन सचिव के इस कदम से विभाग के कार्यबल में सक्रियता बढ़ी है। डॉ. शर्मा का मानना है कि यदि परिवादी को समय पर सही जवाब और राहत मिलेगी, तो सरकारी तंत्र के प्रति जनता का नजरिया सकारात्मक होगा। इस अवसर पर विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्हें लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का टास्क सौंपा गया है।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस