Jaipur News: जयपुर डिस्कॉम में डिस्कॉम्स चेयरमैन की पाठशाला

Jaipur News: जयपुर डिस्कॉम में डिस्कॉम्स चेयरमैन की पाठशाला     


छोटा अखबार।

जयपुर सिटी सर्किल के ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस से जुड़े सहायक अभियंताओं और अधिशासी अभियंताओं ने शनिवार को विभागीय नियमों एवं परिपत्रों  से संबंधित प्रश्नपत्र को हल किया। इसके लिए शनिवार को विद्युत भवन में उनकी परीक्षा ली गई।

डिस्कॉम्स चेयरमैन सुश्री आरती डोगरा की पहल पर ली गई इस परख का उद्देश्य अभियंताओं में नियमों, प्रक्रियाओं और समय-समय पर जारी होने वाले सर्कुलर्स के प्रति जानकारी और समझ बढ़ाना है। डिस्कॉम प्रबंधन का मानना है कि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने के लिए फील्ड में तैनात अभियंताओं का अपडेटेड रहना जरूरी है।          

परीक्षा में जयपुर शहर वृत्त उत्तर और वृत्त दक्षिण में कार्यरत 44 सहायक अभियंता व अधिशाषी अभियंता सम्मिलित हुए। करीब आधे घंटे की समय सीमा में अभियंताओं ने 'टर्म्स एंड कंडीशंस फॉर सप्लाई'(TCOS) और इसमें समय समय पर हुए संशोधनों, टैरिफ आदेश, विभागीय स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) और नवीनतम दिशा-निर्देश, रूफ टॉप सोलर और मीटरिंग के तकनीकी और विधिक नियम से संबंधित प्रश्न हल किए। इस परख से अभियंताओं में नियमों और विभागीय सर्कुलर्स के प्रति समझ बढ़ेगी।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस