C M NEWS: प्रदेश में अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस और चौराहे सिग्नल फ्री हो —मुख्यमंत्री

C M NEWS: प्रदेश में अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस और चौराहे सिग्नल फ्री हो —मुख्यमंत्री


छोटा अखबार।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के सुव्यवस्थित शहरी विकास और जनसुविधाओं को लेकर अपना कड़ा रुख स्पष्ट कर दिया है। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विकास परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस और सिग्नल फ्री चौराहे—

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरों में यातायात को सुगम बनाने के लिए सड़कों को अतिक्रमण मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जाए और प्रमुख चौराहों को 'सिग्नल फ्री' बनाने की योजना पर तेजी से काम हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़कों पर अवैध पार्किंग और कब्जों के कारण आमजन को होने वाली परेशानी का स्थायी समाधान निकाला जाए।

मानसून पूर्व जल निकासी के पुख्ता इंतजाम—

आगामी मानसून को देखते हुए मुख्यमंत्री ने समय रहते नालों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले प्रदेश के सभी शहरों में ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त हो जाना चाहिए ताकि आमजन को जलभराव और गंदगी जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। सफाई व्यवस्था में कोताही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर जोर—

बैठक के दौरान सीएम शर्मा ने शहरों के सौंदर्यीकरण और स्वच्छता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि "स्वच्छ राजस्थान-स्वस्थ राजस्थान" की परिकल्पना को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। शहरों में कूड़ा निस्तारण की आधुनिक व्यवस्था हो और पार्कों व सार्वजनिक स्थानों का रखरखाव बेहतर किया जाए।मुख्यमंत्री ने अंत में हिदायत दी कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें ताकि शहरी विकास की योजनाएं धरातल पर समयबद्ध तरीके से पूरी हो सकें। बैठक में शासन सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी और नगरीय विकास विभाग के आला अफसर मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस