Rajasthan News: अंगदान जागरूकता में राजस्थान को मिला राष्ट्रीय सम्मान, देश में रहा प्रथम

Rajasthan News: अंगदान जागरूकता में राजस्थान को मिला राष्ट्रीय सम्मान, देश में रहा प्रथम


छोटा अखबार।
अंगदान जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। देशव्यापी 'अंगदान संकल्प अभियान' में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजस्थान पूरे भारत में प्रथम स्थान पर रहा है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए केंद्र सरकार द्वारा राज्य को विशेष रूप से सम्मानित किया गया है।
मिला 'स्टेट अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस'-
भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन द्वारा 16वें इंडियन ऑर्गन डोनेशन डे समारोह का आयोजन किया गया था। नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में सोमवार को आयोजित इस राष्ट्रीय समारोह में राजस्थान को “स्टेट अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन ऑर्गन डोनेशन अवेयरनेस” से नवाजा गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने यह सम्मान राजस्थान की टीम को प्रदान किया। राज्य की ओर से चिकित्सा शिक्षा विभाग की निदेशक डॉ. रश्मि गुप्ता, सोटो राजस्थान की संयुक्त निदेशक डॉ. चित्रा सिंह, आईईसी कंसल्टेंट डॉ. धर्मेश तथा अतिरिक्त निदेशक डॉ. ममता ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व और जन-जागरूकता का परिणाम-
इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि यह सम्मान पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इसका श्रेय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व को दिया। सरकार द्वारा अंगदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, प्रभावी जनसंपर्क अभियान चलाने और चिकित्सा सेवाओं को संवेदनशील व जनकेंद्रित बनाने के सतत प्रयासों से ही यह मुकाम हासिल हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री ने अंगदान को जीवन का सबसे बड़ा मानवीय उपहार बताते हुए कहा कि राज्य सरकार का संकल्प हर नागरिक को इस महाअभियान से जोड़ना है, ताकि अंग विफलता से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों को समय पर नया जीवन मिल सके।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस