Jaipur News: बिल्डिंग बायलॉज में फिर बड़े बदलाव की तैयारी: बहुमंजिला इमारतों के लिए घटेगा न्यूनतम भू-खंड का आकार, सुरक्षा मानकों पर मंथन शुरू
Jaipur News: बिल्डिंग बायलॉज में फिर बड़े बदलाव की तैयारी: बहुमंजिला इमारतों के लिए घटेगा न्यूनतम भू-खंड का आकार, सुरक्षा मानकों पर मंथन शुरू छोटा अखबार। राजस्थान में रियल एस्टेट सेक्टर को गति देने और शहरी विकास के नियमों को व्यावहारिक बनाने के लिए प्रदेश सरकार एक बार फिर बिल्डिंग बायलॉज में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। टाउनशिप डवलपर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान और कन्फडेरेशन ऑफ रियल एस्टेट डवलपर्स एसोसिएशन जैसी प्रमुख बिल्डर संस्थाओं की ओर से मिले प्रस्तावों पर नगर नियोजन विभाग ने गंभीरता से मंथन शुरू कर दिया है। इन प्रस्तावों में बहुमंजिला इमारतों के लिए न्यूनतम भू-खंड का आकार घटाने, पार्किंग की ऊंचाई बढ़ाने और फायर ब्रिगेड के रास्ते की चौड़ाई कम करने जैसे कई महत्वपूर्ण सुझाव शामिल हैं। विभागीय स्तर पर समीक्षा के बाद अब इन पर स्वायत्त शासन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ अंतिम चर्चा होनी है। AI Photo 750 वर्गमीटर के प्लॉट पर भी बन सकेंगी बहुमंजिला इमारतें— बिल्डर्स एसोसिएशन की ओर से दिए गए प्रस्तावों में सबसे प्रमुख मांग बहुमंजिला इमारतों के लिए जरूरी न्यूनतम भू-खंड के आकार को कम करने क...