Rajasthan News: स्वच्छ एवं सुरक्षित अस्पताल मरीजों के बेहतर उपचार के लिए जरूरी —स्वास्थ्य विभाग

Rajasthan News: स्वच्छ एवं सुरक्षित अस्पताल मरीजों के बेहतर उपचार के लिए जरूरी —स्वास्थ्य विभाग


छोटा अखबार।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में निरन्तर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में कायाकल्प गतिविधियों के तहत एक दिवसीय विशेष अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य अस्पतालों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना, संक्रमण की रोकथाम सुनिश्चित करना और मरीजों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना रहा।

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग श्रीमती गायत्री राठौड़ ने कहा कि अस्पतालों में स्वच्छता और साफ-सफाई केवल व्यवस्था का हिस्सा नहीं, बल्कि मरीजों की सुरक्षा और बेहतर उपचार से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व संस्थान प्रमुखों को स्वास्थ्य संस्थानों में नियमित साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण के निर्धारित प्रोटोकॉल की पालना और जैव चिकित्सा अपशिष्ट का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

अभियान के तहत अस्पतालों के अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों, बाह्य रोगी विभागों, वार्डों और सार्वजनिक सुविधाओं की गहन सफाई, हाथों की स्वच्छता संबंधी प्रोटोकॉल की पालना व अस्पताल परिसरों में अनावश्यक सामान एवं कबाड़ हटाने जैसी गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किया गया। साथ ही, अस्पताल परिसर के खुले एवं हरित क्षेत्रों की साफ-सफाई और बेहतर रखरखाव पर भी जोर दिया गया।

केंद्र सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार इस अभियान में मेडिकल कॉलेजों, नर्सिंग, फार्मेसी व संबद्ध स्वास्थ्य शिक्षा संस्थानों, जिला अस्पतालों, उप जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों सहित विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को शामिल किया गया।

अभियान की गतिविधियों की निगरानी और रिपोर्टिंग के लिए संस्थानवार जानकारी, अभियान से संबंधित गतिविधियों का विवरण और सफाई से पहले और बाद की जियोटैग्ड तस्वीरें संकलित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके माध्यम से स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता संबंधी प्रयासों की निगरानी और बेहतर कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस