Jaipur News: जयपुर में राजीविका दिवाली मेले का शुभारंभ, 4 नवम्बर 2026 तक आयोजित होगा मेला

Jaipur News: जयपुर में राजीविका दिवाली मेले का शुभारंभ, 4 नवम्बर 2026 तक आयोजित होगा मेला

 

छोटा अखबार।

इन्दिरा गाँधी पंचायती राज संस्थान के महानिदेशक डॉ. नीरज के. पवन ने इन्दिरा गाँधी पंचायती राज संस्थान के परिसर में बुधवार को दीप प्रज्वलित कर राजीविका दिवाली मेले का शुभारंभ किया। यह मेला 28 अक्टूबर से 4 नवम्बर 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित होगा। इस अवसर पर उन्होंने राजीविका के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन किया और उनके द्वारा निर्मित हस्तशिल्प उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं के हुनर एवं रचनात्मकता की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया और शुभकामनाएं दीं। 

डॉ. पवन ने कहा कि राजीविका द्वारा आयोजित यह दिवाली मेला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन के साथ रोजगार और आजीविका के बेहतर अवसर देगा। ऐसे आयोजनों से महिलाओं के कौशल को पहचान मिलने के साथ ही उन्हें अपने उत्पादों के लिए व्यापक बाजार भी मिलता है।  

उन्होंने जयपुरवासियों से आह्वान किया कि वे मेले में पहुंचकर एसएचजी की महिलाओं का उत्साहवर्धन करें तथा उनके द्वारा 100 से अधिक लगी स्टॉलों पर  हस्तनिर्मित उत्पादों की खरीदारी कर प्रोत्साहित करें। मेले में टेराकोटा, लकड़ी के उत्पाद, कशीदाकारी और विभिन्न हस्तशिल्प वस्तुओं के साथ ही विविध खाद्य सामग्री उपलब्ध है। उन्होंने आमजन से दिवाली के अवसर पर मेले में आकर हस्तनिर्मित सजावटी सामग्री व पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस