झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने सोरेन

झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने सोरेन


छोटा अखबार।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन को झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उन्होंने झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।


आपके आस—पास हो रही किसी भी घटना के समाचार, फोटो और वीडियो हमें भेजे। ई—मेल या वॉट्सएप नम्बर—9414816824 पर! आपकी खबरों को दिखाया जायेगा।



44 वर्षिय हेमंत सोरेन को राजनीति विरासत में मिली है। शिबू सोरेन के दूसरे बेटे दुर्गा सोरेन की असामयिक मौत के बाद हेमंत ने राजनीति में क़दम रखा। वे राज्यसभा के सदस्य भी रहे है। झारखंड विधानसभा के विधायक भी बने और फिर साल 2013 में वे झारखंड के पहली बार मुख्यमंत्री बने।



81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में झामुमो ने 30 सीट पर जीत दर्ज की है वहीं उसके गठबंधन सहयोगी कांग्रेस ने 16 और राजद ने एक सीट पर जीत हासिल की है। इस मौक़े पर एक तरह से विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिला।


आपके आस—पास हो रही किसी भी घटना के समाचार, फोटो और वीडियो हमें भेजे। ई—मेल या वॉट्सएप नम्बर—9414816824 पर! आपकी खबरों को दिखाया जायेगा।



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन, आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने भी शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उनके पिता शिबू सोरेन परिवार सहित मौजूद थे। लेफ्ट पार्टियों की ओर से सीताराम येचुरी और डी राजा भी मंच पर नज़र आए। शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास भी मौजूद थे।



आपके आस—पास हो रही किसी भी घटना के समाचार, फोटो और वीडियो हमें भेजे। ई—मेल या वॉट्सएप नम्बर—9414816824 पर! आपकी खबरों को दिखाया जायेगा।


इसके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने भी शिरकत की! हेमंत सोरेन के अलावा कांग्रेस नेता आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव और आरजेडी के सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली।


Comments

Popular posts from this blog

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस

Chief Minister मुख्यमंत्री के विभाग डीआईपीआर में खेला