Posts

Rajasthan News: कृषि विभाग और डाक विभाग के बीच हुआ समझौता, किसानों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान

Image
Rajasthan News: कृषि विभाग और डाक विभाग के बीच हुआ समझौता, किसानों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान छोटा अखबार।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भ्रष्टाचार के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति की अनुपालना में कृषि विभाग ने किसानों के हितों की सुरक्षा, कृषि आदानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता व जवाबदेही को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। कृषि विभाग ने प्रदेश में बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक रसायनों के नमूनों की जांच प्रक्रिया को अधिक निष्पक्ष, गोपनीय, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पंत कृषि भवन में कृषि विभाग, राजस्थान सरकार और भारतीय डाक विभाग के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन साइन किया गया। इस समझौते के माध्यम से कृषि आदानों के नमूने एकत्र करने से लेकर उन्हें प्रयोगशालाओं तक पहुंचाने, परीक्षण करने और जांच परिणाम जारी करने की प्रक्रिया को डिजिटल व व्यवस्थित बनाया जाएगा। इस पहल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि नमूना लेने वाले निरीक्षक को यह जानकारी नहीं होगी कि नमूना किस प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा और प्रयोगशाल...

C M NEWS: मुख्यमंत्री ने 27 अधिकारियों के खिलाफ 21 मामलों में दी अभियोजन मंजूरी

Image
C M NEWS: मुख्यमंत्री ने 27 अधिकारियों के खिलाफ 21 मामलों में दी अभियोजन मंजूरी छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' की नीति को धरातल पर उतारते हुए एक बहुत बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। प्रदेश में पारदर्शिता और सुशासन को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में लिप्त 27 अधिकारियों के विरुद्ध कुल 21 प्रकरणों में अभियोजन स्वीकृति प्रदान की है। सरकार के इस कड़े कदम से प्रशासनिक अमले और भ्रष्ट अधिकारियों के लिये एक सबक है। में मुख्यमंत्री के इस निर्णय से यह साफ हो गया है कि जनता के पैसों का दुरुपयोग करने वाले और अपने पद का नाजायज फायदा उठाने वाले किसी भी लोकसेवक को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कृषि भूमि का अकृषि प्रयोजनार्थ नियम विरुद्ध रूपांतरण और भू-उपयोग परिवर्तन कर राज्य सरकार को हानि पहुंचाने के मामलों में संबंधित उपखंड अधिकारी के विरुद्ध अभियोजन स्वीकृति दी है। वहीं पद का दुरुपयोग कर नियम विरुद्ध खातेदारी भूमि का दावा डिक्री करवाने और अवैध परितोषण प्राप्त करने के प्रकरणों में उपखण्ड अधिक...

Jaipur News: दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे आगरा के 4 श्रद्धालुओं की मौत

Image
Jaipur News: दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे आगरा के 4 श्रद्धालुओं की मौत छोटा अखबार। जयपुर ग्रामीण इलाके में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा संज्ञान में आया है। जानकारी के अनुसार दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे-148 पर रायसर थाना क्षेत्र के पास एक तेज रफ्तार कार का अचानक टायर फट गया। टायर फटने के कारण वाहन पूरी तरह अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।  AI Photo पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना मनोहरपुर-दौसा हाईवे (NH-148) पर रायसर के समीप सुबह करीब 6:15 बजे घटित हुई। कार में कुल छह लोग सवार थे। सभी श्रद्धालु सीकर स्थित बाबा खाटूश्यामजी के दर्शन कर अपने गृहनगर आगरा लौट रहे थे। सुबह के समय हाईवे पर रफ्तार तेज थी। टायर फटने के बाद चालक गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी लहराते हुए हाईवे को पार कर गई और सीधे किनारे बनी गहरी खाई में पलट गई।  हादसे के वक्त हाईवे और आसपास के मौजूद ग्रामीणों ने गाड...

Jaipur News: जयपुर में आवारा जानवरों से सुरक्षा की जिम्मेदारी नगर निगम, जिला कलेक्टर और स्वायत्त शासन सचिव की —न्यायालय

Image
Jaipur News: जयपुर में आवारा जानवरों से सुरक्षा की जिम्मेदारी नगर निगम, जिला कलेक्टर और स्वायत्त शासन सचिव की —न्यायालय छोटा अखबार। गुलाबी नगरी की सड़कों पर घूमते बेसहारा पशु और मवेशी आम जनता के लिए काल साबित हो रहे हैं। इस गंभीर समस्या और प्रशासनिक लापरवाही पर जयपुर की अदालत ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। एडीजे कोर्ट-क्रम 8 जयपुर महानगर द्वितीय ने बेसहारा सांड की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत के मामले में स्थानीय प्रशासन को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। अदालत ने जयपुर नगर निगम, जिला कलेक्टर और स्वायत्त शासन सचिव को संयुक्त रूप से मृतक के आश्रितों को 61.35 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति राशि देने का आदेश जारी किया है। वहीं कोर्ट ने इस राशि पर 4 अप्रैल 2023 से छह फीसदी की दर से साधारण ब्याज देने के भी निर्देश दिए हैं। AI Photo आपको बतादें कि 13 नवंबर 2022 की शाम को ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में घटित हुआ था। शाम करीब 6:30 बजे 53 वर्षीय गिर्राज प्रसाद शर्मा रामगढ़ मोड़ चौराहे पर खड़े होकर अपने गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पीछे से आए एक बेसहारा सांड ने उन्हें जोरदार टक्कर म...

C S News: मरीजों को उपचार के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए —मुख्य सचिव

Image
C S News: मरीजों को उपचार के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए —मुख्य सचिव छोटा अखबार। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के सुदृढ़ीकरण के लिए समीक्षा की।  प्रसव पूर्व देखभाल, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं (एचआरपी) की समय पर पहचान और प्रबंधन, नियमित मॉनिटरिंग और गुणवत्तापूर्ण प्रसव सेवाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। श्री श्रीनिवास ने गुरुवार को स्वास्थ्य भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा में प्रसव पूर्व देखभाल सेवाओं, एचआरपी की पहचान और प्रबंधन, मातृ मृत्यु, मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर, दवाओं व सर्जिकल आइटम्स की उपलब्धता और रेफरल परिवहन सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों के अधीक्षकों, गायनी विभागाध्यक्षों, संयुक्त निदेशकों और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों से चर्चा कर फीडबैक लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को समय पर प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) सेवाएं उपलब्ध कराना और उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनका उचित उपचार व फॉलोअप सुनिश्चित ...

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी: व्हाट्सएप पर फर्जी क्यूआर कोड से हो रहा अकाउंट हैक

Image
Rajasthan News: राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी: व्हाट्सएप पर फर्जी क्यूआर कोड से हो रहा अकाउंट हैक छोटा अखबार। साइबर ठग अब व्हाट्सएप अकाउंट पर कब्जा जमाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस की आर-फोर-सी साइबर क्राइम शाखा ने इससे बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम वी के सिंह ने बताया कि ठग फर्जी क्यूआर कोड, सोशल इंजीनियरिंग और ओटीपी हासिल करने जैसे तरीकों से अकाउंट में सेंध लगाते हैं। अकाउंट हाथ में आते ही वे संपर्क सूची के परिचितों को इमरजेंसी या इलाज के नाम पर पैसे मांगने के संदेश और संदिग्ध लिंक भेजते हैं। ऐसे फंसाते हैं ठग:— —फर्जी क्यूआर कोड या लिंक के जरिए अनजान डिवाइस से व्हाट्सएप लिंक करवाना। —दोस्त, अधिकारी या कस्टमर सपोर्ट बनकर ओटीपी, वेरिफिकेशन कोड या टू-स्टेप वेरिफिकेशन पिन मांगना। —संदिग्ध ऐप के जरिए एसएमएस, नोटिफिकेशन या एक्सेसिबिलिटी अनुमति का दुरुपयोग करना। —रिमोट-एक्सेस या स्क्रीन-शेयरिंग ऐप इंस्टॉल करवाकर फोन पर नियंत्रण पाना। ये संकेत दिखें तो हो जाएं सतर्क:— —लिंक्ड डि...

Rajasthan News: विश्व बैंक की ‘सूत्रा’ योजना से होगा प्रदेश के शहरों में जल संकट का समाधान

Image
Rajasthan News: विश्व बैंक की ‘सूत्रा’ योजना से होगा प्रदेश के शहरों में जल संकट का समाधान  छोटा अखबार। राजस्थान के प्रमुख शहरों में सुविधाओं के विस्तार, आधारभूत ढांचे के विकास, पर्यटन को बढ़ावा देने और नगर निकायों की वित्तीय और प्रशासनिक क्षमता मजबूत करने के उद्देश्य से विश्व बैंक ने सस्टेनेबल अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन इन राजस्थान एक्सीलरेटेड (सूत्रा) परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्तावित परियोजना की कुल लागत 38 करोड़ 57 लाख अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 3 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक है। विश्व बैंक की ओर से जारी नवीनतम दस्तावेज के अनुसार परियोजना में कुल 32 शहरी स्थानीय निकायों को शामिल किया जाएगा। इनमें जयपुर, जोधपुर, कोटा और भरतपुर के चार प्रमुख शहरी क्लस्टर और उनसे जुड़े 28 सैटेलाइट टाउन शामिल किए जाने प्रस्तावित हैं। इन क्षेत्रों में वर्ष 2026 में अनुमानित आबादी 78 लाख से अधिक है। इसके माध्यम से शहरी विकास को अधिक व्यवस्थित बनाने और नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया जाएगा। AI Photo परियोजना के अंतर्गत चारों शहरी क्लस्टर में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरास...