Udaipur News: जीएम सीएच में सड़क सुरक्षा जागरूकता कर्यक्रम विद्यार्थियों ने दिया सुरक्षित भारत का संदेश

Udaipur News: जीएम सीएच में सड़क सुरक्षा जागरूकता कर्यक्रम विद्यार्थियों ने दिया सुरक्षित भारत का संदेश


छोटा अखबार।

उदयपुर। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग तथा आधार फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में गीतांजली ऑडिटोरियम में आयोजित 'रोड सेफ्टी सुपरहीरो सम्मान समारोह' एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में 700 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर सुरक्षित यातायात का संदेश दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महारानी साहिबा निवृत्ति कुमारी मेवाड़ तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ज्ञानदेव विश्वकर्मा रहे। आयोजन में गीतांजली हॉस्पिटल के हेड ऑफ मार्केटिंग कल्पेश चंद राजबर, आधार फाउंडेशन ट्रस्ट के डायरेक्टर नारायण चौधरी एवं सचिव प्रीति पामेचा सहित आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विद्यार्थियों ने नाटक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। समारोह में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने वाले गुड सेमेरिटन्स, आपातकालीन विभाग के कर्मियों, एम्बुलेंस चालकों को 'रोड सेफ्टी सुपरहीरो सम्मान' से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर हेड ऑफ मार्केटिंग कल्पेश चंद रजबार ने बताया गया कि गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल दक्षिणी राजस्थान में वर्षों से सड़क दुर्घटना पीड़ितों को अत्याधुनिक उपचार उपलब्ध कराने के साथ-साथ एम्बुलेंस कर्मियों एवं विभिन्न संस्थाओं को बीएलएस (BLS) और एटीएलएस (ATLS) जैसे जीवनरक्षक प्रशिक्षण भी प्रदान कर रहा है, जिससे गोल्डन ऑवर में बेहतर उपचार सुनिश्चित हो रहा है।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा दुर्घटना पीड़ितों की सहायता के लिए सदैव आगे आने का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस