Dausa News: दौसा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: होटल संचालक घर से चला रहा था अनैतिक धंधा, 5 युवतियों सहित 7 गिरफ्तार

Dausa News: दौसा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: होटल संचालक घर से चला रहा था अनैतिक धंधा, 5 युवतियों सहित 7 गिरफ्तार


छोटा अखबार।

दौसा में कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर रोड पर रेलवे लाइन के पास एक मकान में चल रहे अनैतिक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से पांच युवतियों सहित कुल सात लोगों को पकड़ा है। हालांकि, गिरोह का मुख्य सरगना पुलिस की भनक लगते ही चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा।

AI Photo

पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जयपुर मार्ग स्थित पटेल नगर क्षेत्र के एक मकान में छापा मारा गया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के हरिपुरा गांव निवासी मुकेश मीणा (30) और बस्सी थाने के झाझवाड़ निवासी हरिसिंह गुर्जर (30) को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही मौके पर मौजूद पांच लड़कियों को भी डिटेन किया गया है। पुलिस ने घटना स्थल से एक कार, दो मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और 30,690 रुपये नकद बरामद किए हैं।

होटल में था पकड़े जाने का डर—

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे काले कारोबार का मास्टरमाइंड 'श्री राम होटल' का संचालक पृथ्वीरत्न शर्मा है। आरोपी को डर था कि होटल में अनैतिक गतिविधियां चलाने पर वह आसानी से पुलिस की पकड़ में आ सकता है। इसी डर से उसने होटल के बजाय रेलवे लाइन के पास एक सुनसान मकान को अपना ठिकाना बनाया और वहां यह रैकेट शुरू कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पृथ्वीरत्न और उसके कुछ साथी मौके से भाग निकले। कोतवाली पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के नेटवर्क का पता लगा रही है और फरार सरगना की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस