C M NEWS: मुख्यमंत्री ने जयपुर मेट्रो फेज-2 का किया भूमि पूजन, बदलेगी शहर की सूरत

C M NEWS: मुख्यमंत्री ने जयपुर मेट्रो फेज-2 का किया भूमि पूजन, बदलेगी शहर की सूरत


छोटा अखबार।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजधानी को एक बड़ी सौगात देते हुए जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का विधिवत भूमि पूजन और शिला पूजन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 'डबल इंजन' सरकार द्वारा दी गई इस सौगात से जयपुर मेट्रो आने वाले समय में शहर की लाइफलाइन बनेगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कुल लागत 13,037 करोड़ रुपये से अधिक है।

सीतापुरा में पाइलिंग कार्य का शुभारंभ—

मुख्यमंत्री ने सीतापुरा स्थित मेट्रो डिपो में नींव तैयार करने वाली पाइलिंग रिग मशीन का पूजन कर पाइलिंग कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने मेट्रो डिपो साइट पर फेज-2 के विस्तृत मॉडल का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेट्रो के संचालन और निर्माण में सुरक्षा, समयबद्धता और यात्री सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

खासाकोठी मेट्रो स्टेशन साइट का अवलोकन—

भूमि पूजन के बाद मुख्यमंत्री इलेक्ट्रिक बस से मानसरोवर मेट्रो स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने खुद टिकट खरीदा और छोटी चौपड़ तक मेट्रो में सफर किया। यात्रा के दौरान उन्होंने कॉकपिट से खासाकोठी मेट्रो स्टेशन साइट का विशेष रूप से अवलोकन किया। यह स्टेशन भविष्य में फेज-1 और फेज-2 का प्रमुख इंटरचेंज हब बनेगा।

आवागमन की मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी—

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जिस कार्य का शिलान्यास करते हैं, उसका उद्घाटन भी वही करते हैं। प्रह्लादपुरा से सीकर रोड टोडी तक बनने वाला यह 41 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर जयपुर के लाखों विद्यार्थियों, व्यापारियों और कर्मचारियों के लिए तेज, सुरक्षित और सुगम आवागमन का नया आधार बनेगा। इससे शहर के प्रमुख सामाजिक और आर्थिक विकास को एक नई गति मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस