Rajasthan News: सहकारिता विभाग की बड़ी कार्रवाई: टोंक भंडार के तत्कालीन महाप्रबंधक करुणेश कुमार सोनी सेवा से बर्खास्त

Rajasthan News: सहकारिता विभाग की बड़ी कार्रवाई: टोंक भंडार के तत्कालीन महाप्रबंधक करुणेश कुमार सोनी सेवा से बर्खास्त


छोटा अखबार।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सहकारिता विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां डॉ. समित शर्मा ने टोंक जिला सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार के तत्कालीन महाप्रबंधक करूणेश कुमार सोनी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। जांच में करोड़ों रुपये के गबन और फर्जी दस्तावेज तैयार करने जैसे गंभीर आरोप प्रमाणित होने पर यह सख्त कदम उठाया गया है।

AI Photo

4.80 करोड़ रुपये का गबन प्रमाणित—

विभागीय जांच में सामने आया कि वर्ष 2012-13 से 2015-16 के दौरान टोंक जिला सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के वित्तीय लेन-देन में बड़े स्तर पर अनियमितताएं की गईं। जांच में तत्कालीन महाप्रबंधक पर लगभग 4.80 करोड़ रुपये की अमानत राशि के गबन और दुरुपयोग के आरोप सही पाए गए।

फर्जी दस्तावेज और धोखाधड़ी—

आरोपी अधिकारी ने बैंक खातों से कपटपूर्वक नकद राशि का आहरण किया और अनधिकृत व्यक्तियों को भुगतान कर संस्थान को भारी आर्थिक क्षति पहुंचाई। इसके अलावा, विभिन्न व्यक्तियों व संस्थाओं से अमानतें प्राप्त करने के बावजूद उन्हें भंडार की लेखा पुस्तिकाओं (लेजर) में दर्ज नहीं किया गया। इस राशि का सुनियोजित साजिश के तहत अपहरण किया गया, जिससे भंडार की साख को गहरा धक्का लगा।

कड़े नियमों के तहत निष्कासन—

कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने और राज्य सरकार की छवि को धूमिल करने के आरोपों पर विभाग ने कड़ा रुख अपनाया। राजस्थान सिविल सर्विसेज (क्लासिफिकेशन कन्ट्रोल एंड अपील) नियम 1958 के नियम 16 के तहत कार्रवाई करते हुए श्री सोनी को तत्काल प्रभाव से सेवा से निष्कासित कर दिया गया है। डॉ. समित शर्मा ने स्पष्ट किया है कि विभाग में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस