Rajasthan News: प्रदेश में रीको ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में खोले 21 नए औद्योगिक क्षेत्र निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगी गति

Rajasthan News: प्रदेश में रीको ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में खोले 21 नए औद्योगिक क्षेत्र निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगी गति


छोटा अखबार।

राजस्थान में देश-विदेश से अधिकाधिक निवेश आकर्षित करने और उद्यमियों को राज्य में औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में रीको लगातार प्रयासरत है। राज्य में रोजगार सृजन को गति देने के उद्देश्य से रीको द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में 21 नए औद्योगिक क्षेत्रों को आवंटन हेतु खोला गया है। निवेशकों की आवश्यकता और रुचि को ध्यान में रखते हुए इन औद्योगिक क्षेत्रों में भूखण्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 

AI Photo
नवीन औद्योगिक क्षेत्रों में से कुछ क्षेत्रों में निवेशकों ने विशेष रुचि दिखाई है। इन औद्योगिक क्षेत्रों में अलवर के रूंधसोखरी में 40 भूखण्ड, अजमेर के अजयमेरू पालड़ा विस्तार में 18 और सांथना जनरल जोन में 17, बालोतरा के बोरावास कलावा प्रथम चरण स्पेशल पार्क में 28, सीकर के गणेश्वर में 46 तथा जयपुर के हुक्कन औद्योगिक क्षेत्र में 31 भूखण्ड आवंटित/ऑफर लेटर जारी किये जा चुके हैं। वहीं अधिकांश औद्योगिक क्षेत्रों में प्रत्यक्ष आवंटन योजना के अंतर्गत भूखण्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे निवेशक कम लागत पर शीघ्र अपनी इकाइयां स्थापित कर संचालन प्रारंभ कर सकें। अब तक इन क्षेत्रों में 195 औद्योगिक भूखण्ड आवंटित किए जा चुके हैं अथवा ऑफर लेटर जारी किए गए हैं।

इन 21 औद्योगिक क्षेत्रों में केकड़ी विस्तार (अजमेर), बारौली (भरतपुर), पंढेर गुलाबपुरा, धुनवाला, पीपलूंद एवं कीडिमाल (भीलवाड़ा), बिचून (जयपुर), पीपलखेड़ी बारां (कोटा), कछालिया बूंदी (कोटा) तथा सगतपुरा (उदयपुर) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त रीको द्वारा स्पेशल प्रोडक्ट्स पर आधारित औद्योगिक क्षेत्र भी खोले गये हैं, जिनमें अजमेर का आईटी पार्क, गजनेर (बीकानेर) का सेरेमिक पार्क, किशनगढ़ का टाइल्स पार्क, गुंदी फतेहपुर (कोटा) का स्टोन पार्क एवं वाटर रिसाइक्लिंग पार्क प्रमुख रूप से सम्मिलित हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस