Posts

E-PAPER

Image
E-PAPER

C M NEWS: राजस्थान की मिट्टी में आयुर्वेद की गहरी जड़ें, प्रदेश बनेगा औषधीय हब —मुख्यमंत्री

Image
C M NEWS: राजस्थान की मिट्टी में आयुर्वेद की गहरी जड़ें, प्रदेश बनेगा औषधीय हब —मुख्यमंत्री छोटा अखबार। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को जयपुर स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने राजस्थान की प्राकृतिक संपदा और आयुर्वेद के गौरवशाली इतिहास को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रदेश की पहाड़ियाँ, वन और औषधीय पौधे इस बात के प्रमाण हैं कि यह भूमि सदियों से आयुर्वेद का प्रमुख केंद्र रही है। उन्होंने राज्य में औषधि उत्पादन की अद्भुत क्षमता पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार आयुर्वेद के संवर्धन और इसे जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्राथमिकता से कार्य कर रही है। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के 50 वर्षों का गौरवमयी सफर— मुख्यमंत्री ने संस्थान की यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 1976 में एक छोटे से महाविद्यालय के रूप में शुरू हुआ यह संस्थान आज देश के प्रमुख 'डीम्ड टू बी' आयुर्वेद विश्वविद्यालय के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान और रोगी सेवा के क्षेत्रों में संस्थान द्वारा पिछले पांच दशकों में स्थापित क...

Shivratri News: शास्त्रो के अनुसार शिवरात्रि की एक रात पहले जरूरतमंद को दान दें

Image
Shivratri News: शास्त्रो के अनुसार शिवरात्रि की एक रात पहले जरूरतमंद को दान दें   छोटा अखबार। इस दिन अपनी यथाशक्ति अनुसार दान अवश्य करे| शिवरात्रि की एक रात पहले किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को चीनी, चावल, घी, सफ़ेद वस्त्र, तिल, और धन का दान करे| शास्त्रो में ऐसा माना गया है कि इस दिन किए गए दान से सभी जन्मो के पापो का नाश होता है, पितरो का उद्धार होता है और अक्षय पुण्यो की प्राप्ति होती है| इस दिन किये गए अनाज के दान से सुख समृद्धि, चीनी और घी के दान से मान सम्मान, ऐश्वर्य और पारिवारिक सुख, तिल के दान से आरोग्य, दीर्घायु एवं धन के दान से आकस्मिक आपदाओ से रक्षा होती है| 1. अगर आप बाबा भोले से अपनी मनवांछित इच्छा पूरी करवाना चाहते है तो इस दिन बिल्व पत्र के वृक्ष की पूजा करे| उन्हें जल चढ़ाये और उन्हें धुप और अगरबत्ती भी अवश्य करे| इससे भोले बाबा आपकी हर इच्छा पूर्ण करेगे क्योंकि भगवान शिव को बिल्व बहुत ही प्रिय है| 2. घर में हर कोई बीमार है या एक ठीक होता है तो दूसरा बीमार हो जाता है तो इस उपाय को अवश्य इस्तेमाल करे| महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोले नाथ की पुरे विधि विधान से पूजा करे ...

E-PAPER

Image
E-PAPER

Jaipur News: महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा

Image
Jaipur News: महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा छोटा अखबार। महाशिवरात्रि 2026: शिव कृपा पाने का महापर्व, जानें अभिषेक का महत्व और पूजा के शुभ मुहूर्त। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व शिव और शक्ति के मिलन के उत्सव के रूप में अत्यंत श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि का यह पावन पर्व फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी, रविवार, 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन महादेव की विशेष आराधना करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। अभिषेक का महत्व: विभिन्न द्रव्यों से मिलता है अलग फल— शिव पुराण और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का विभिन्न पदार्थों से अभिषेक करने का विशेष विधान है। ज्योतिषाचार्य पंडित शिव लहरी शास्त्री के अनुसार, भक्त अपनी समस्याओं के निवारण हेतु निम्न द्रव्यों से शिव का अभिषेक कर सकते हैं: जल व गंगाजल: शुद्ध जल से अभिषेक करने पर रोगों से मुक्ति मिलती है, वहीं गंगाजल से अभिषेक मोक्ष प्रदायक माना गया है। दूध व घी: दूध में बूरा मिलाकर अभिषेक करने से ...

C M NEWS: मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात: अलवर को मिली 152 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की भेंट

Image
C M NEWS: मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात: अलवर को मिली 152 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की भेंट छोटा अखबार। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को अलवर जिले के रामगढ़ स्थित ग्राम बहाला में आयोजित 'ग्राम उत्थान शिविर' को संबोधित करते हुए प्रदेश के विकास और ग्रामीण सशक्तीकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अलवर शहर के कायाकल्प के लिए 152 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जिलेवासियों को बड़ी सौगात दी। अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच रही सरकार— मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में ग्राम उत्थान शिविरों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य सरकार का मुख्य ध्येय किसान, श्रमिक, पशुपालक और समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा, "अब जनता को दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, बल्कि सरकार स्वयं चलकर पात्र लाभार्थियों के पास पहुंच रही है।" प्रदेश के हर गिरदावर सर्किल पर इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का त्वरित नि...

Rajasthan News: खान एवं भूविज्ञान विभाग और RSMM ने सरकारी पेवेलियन श्रेणी में जीता प्रथम पुरस्कार

Image
Rajasthan News: खान एवं भूविज्ञान विभाग और RSMM ने सरकारी पेवेलियन श्रेणी में जीता प्रथम पुरस्कार छोटा अखबार। जयपुर के प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर (JECC) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पत्थर उद्योग प्रदर्शनी 'इंडिया स्टोन मार्ट-2026' का समापन समारोह उपलब्धियों भरा रहा। राजस्थान की समृद्ध खनिज संपदा को प्रदर्शित करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राजस्थान खान एवं भूविज्ञान विभाग और राजस्थान राज्य खनिज विकास निगम (RSMM) को 'सरकारी पेवेलियन श्रेणी' में सर्वश्रेष्ठ चुना गया। राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित— समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और विशिष्ट अतिथि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विभाग की इस उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने खान एवं भूविज्ञान विभाग और RSMM के प्रतिनिधियों को संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि राजस्थान की खनिज संपदा वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रही है और इस तरह के प्रदर्शन नवाचारों को बढ़ावा देते हैं। प्रभावी प्रदर्शन और खनिज संपदा का चित्रण— प्रमुख शासन सचिव (माइंस ...