Rajasthan News: मास्टर प्लान से सुनिश्चित होगा गांवों का विकास: 26 मई को प्रदेशभर में होंगी विशेष ग्राम सभाएं

Rajasthan News: मास्टर प्लान से सुनिश्चित होगा गांवों का विकास: 26 मई को प्रदेशभर में होंगी विशेष ग्राम सभाएं


छोटा अखबार।

राजस्थान के गांवों और शहरों के सुनियोजित विकास के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर ने मंत्रिपरिषद की बैठक में 'मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' की प्रगति की व्यापक समीक्षा की गई। इस अभियान के तहत मिले सुझावों और बेसलाइन डेटा के आधार पर तैयार ड्राफ्ट मास्टर प्लान को मंजूरी देने के लिए आगामी 26 मई को प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।

AI Photo

457 पंचायत समितियों में चला अभियान—

यह महत्वाकांक्षी अभियान इस वर्ष 19 मार्च 2026 (राजस्थान दिवस) से शुरू होकर 15 मई 2026 तक संचालित किया गया। अभियान के दौरान राज्य की 457 पंचायत समितियों की 14 हजार 403 ग्राम पंचायतों और 309 नगरीय निकायों के 10 हजार 245 वार्डों को कवर किया गया। सरकार का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर जाकर जनता की वास्तविक समस्याओं और आवश्यकताओं को समझना था।

आम जनता के सुझावों से बना ड्राफ्ट—

अभियान के दौरान मंत्रियों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने आम नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, किसानों, कारीगरों और दिव्यांगजनों से सीधा संवाद किया। उनकी जरूरतों, समस्याओं और भविष्य की आकांक्षाओं को सुना गया। इन सभी बहुमूल्य सुझावों और जमीनी आंकड़ों (बेसलाइन डेटा) को मिलाकर प्रत्येक ग्राम पंचायत और वार्ड के विकास का एक व्यावहारिक 'ड्राफ्ट मास्टर प्लान' तैयार किया गया है।

स्थानीय भागीदारी से विकास को रफ्तार—

मंत्री ने कहा कि 26 मई को होने वाली विशेष ग्राम सभाओं में इस मास्टर प्लान को ग्रामीणों के सामने रखा जाएगा। उनके अनुमोदन और अंतिम सहमति के बाद ही इसे लागू किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इस योजना से गांवों में बुनियादी ढांचे, सड़क, बिजली, पानी और रोजगार के अवसरों का व्यवस्थित विकास होगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस