C M NEWS: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं बैठक संपन्न, विकास कार्यों में देरी पर सहायक अभियंता सस्पेंड

C M NEWS: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं बैठक संपन्न, विकास कार्यों में देरी पर सहायक अभियंता सस्पेंड


छोटा अखबार।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज उन्नति) की 5वीं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री की इस विशेष पहल से प्रदेश के विकास कार्यों को नई गति मिली है। अब तक हुई बैठकों में 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की प्रगति पर व्यापक चर्चा की जा चुकी है।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सभी प्रोजेक्ट्स की टाइमलाइन और क्वालिटी सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। पेयजल और विद्युत आपूर्ति को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कहीं पर भी पानी-बिजली की किल्लत नहीं होनी चाहिए। साथ ही, प्रधानमंत्री की अपील के अनुरूप राष्ट्रहित में ईंधन बचत को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।आमजन की परिवेदनाओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए मुख्यमंत्री ने समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया, जिस पर जनता ने संतोष व्यक्त किया। वहीं, जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने एक सहायक अभियंता (AEn) को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री के इस कड़े कदम से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस