Jaipur News: वार्ड 87 से भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा शर्मा का सघन जनसंपर्क, विकास का भरोसा देकर मांगा जनता का आशीर्वाद
Jaipur News: वार्ड 87 से भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा शर्मा का सघन जनसंपर्क, विकास का भरोसा देकर मांगा जनता का आशीर्वाद
छोटा अखबार।
नगर निकाय चुनाव 2026 की तारीखें नजदीक आते ही प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।इसी के तहत नगर निगम जयपुर के वार्ड नंबर 87 में भी चुनावी सरगर्मियां देखने को मिली हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अधिकृत प्रत्याशी प्रतिभा शर्मा ने चुनावी अभियान को गति देते हुए क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों और बस्तियों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी ले रही है। प्रत्याशी शर्मा ने अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बड़े हुजूम के साथ क्षेत्र के आदर्श कृष्णा नगर, दीपक वाटिका, पथिक भवन, विजय नगर डी और बलाई बस्ती का दौरा किया। जनसंपर्क के दौरान इन सभी इलाकों में त्योहार जैसा माहौल देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और मालाएं पहनाकर प्रतिभा शर्मा का आत्मीय और भव्य स्वागत किया। बस्तियों और कॉलोनियों के बुजुर्गों ने उन्हें सिर पर हाथ रखकर जीत का आशीर्वाद दिया, तो वहीं युवाओं और महिलाओं ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की। जनसंपर्क के दौरान मिले इस अपार जनसमर्थन से साफ नजर आ रहा है कि क्षेत्र की जनता भाजपा के विकास के संकल्प के साथ खड़ी है।
स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद करते हुए प्रतिभा शर्मा ने हर गली, नुक्कड़ और घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को सुना। क्षेत्र के लोगों ने पानी, बिजली, टूटी सड़कें, साफ-सफाई और जलभराव जैसी प्रमुख समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। जनता से मिले इस असीम स्नेह और विश्वास से अभिभूत होकर भाजपा प्रत्याशी ने कहा, "वार्ड 87 का सर्वांगीण विकास ही मेरा एकमात्र मुख्य उद्देश्य है। क्षेत्र में बेहतर और आधुनिक मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना और स्थानीय नागरिकों की हर छोटी-बड़ी समस्या का त्वरित व स्थायी समाधान ढूंढना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता ने आज जिस आत्मीयता के साथ उन्हें अपनाया है, उस विश्वास और सहयोग को वह कभी बेकार नहीं जाने देंगी। उन्होंने स्थानीय वासियों को पूरी तरह आश्वस्त किया कि चुनाव जीतने के बाद वार्ड 87 को विकास के पथ पर एक नई दिशा दी जाएगी और इसे एक आदर्श वार्ड के रूप में स्थापित करने के लिए वे दिन-रात निरंतर प्रयास करेंगी।
जनसंपर्क अभियान में प्रतिभा शर्मा के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ स्थानीय नेता, अग्रिम मोर्चों के पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में निष्ठावान कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने भी घर-घर जाकर भाजपा की जनहितैषी नीतियों के पर्चे बांटे और केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
अभियान के समापन पर प्रतिभा शर्मा ने सभी उपस्थित क्षेत्रवासियों, माताओं-बहनों और युवा साथियों से आगामी नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में भारी मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कमल के फूल पर वोट देकर भाजपा के विकास और नि:स्वार्थ जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाएं, ताकि क्षेत्र के सुनहरे भविष्य का निर्माण मिलकर किया जा सके। जनसंपर्क के दौरान उमड़े इस भारी जनसैलाब ने विपक्षी खेमे में निश्चित तौर पर हलचल तेज कर दी है।

Comments