Ajmer News: भाजपा सरकार जो कहती है, उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहती है —मुख्यमंत्री

Ajmer News: भाजपा सरकार जो कहती है, उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहती है —मुख्यमंत्री


छोटा अखबार।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अजमेर में रोड शो कर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनसमर्थन जुटाया। उन्होंने कहा कि अजमेर में उमड़ा जनसैलाब पिछले ढाई वर्षों में राजस्थान में हुए विकास कार्यों के प्रति जनता के विश्वास और उत्साह को दर्शाता है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश के विकास को गति दी है और अब निकायों में भाजपा को मजबूत जनादेश मिलने से विकास की यह रफ्तार और तेज होगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है, उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहती है। राजस्थान बिजली के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली आपूर्ति की जा रही है। वहीं, राजस्थान अब दूसरे राज्यों को बिजली देने की स्थिति में पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि बिजली के साथ ही रोडवेज और डेयरी को भी हमारे सरकार ने घाटे से निकालकर मजबूत किया है। इसके अलावा पेपर लीक माफिया पर नकेल कसते हुए सरकार ने करीब 1 लाख 88 हजार युवाओं को सरकारी नियुक्तियां दी हैं, जबकि करीब 1 लाख 22 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और लगभग 70 हजार पदों की वैकेंसी निकाली जा चुकी है। 

रोड शो के बाद मुख्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने चुनावी रणनीति पर चर्चा करते हुए सभी से एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने एवं सभी निकायों में भाजपा का बोर्ड बनाने का आह्वान किया। इस दौरान केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, विधायक अनिता भदेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस