Rajasthan News: देश के अधिकांश राज्यों में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना सुविधा चालू
Rajasthan News: देश के अधिकांश राज्यों में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना सुविधा चालू
छोटा अखाबर।
मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (मा योजना) की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी व्यवस्था के तहत राजस्थान के पात्र परिवार अब राज्य के बाहर भी ₹25 लाख तक का मुफ्त इलाज करवा सकेंगे। इस जनहितकारी फैसले से प्रदेशवासियों को चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत बड़ी राहत मिली है।
![]() |
| AI Photo |
देश के अधिकांश राज्यों में सुविधा चालू—
वर्तमान में कर्नाटक और तमिलनाडु को छोड़कर देश के अन्य सभी राज्यों में यह आउटबाउंड इंटर-स्टेट पोर्टेबिलिटी सुविधा सफलतापूर्वक उपलब्ध करा दी गई है। इसके अंतर्गत प्रदेश के 1.36 करोड़ पात्र परिवारों को बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय बोझ के गंभीर से गंभीर बीमारियों के लिए ₹25 लाख तक का कैशलेस और पूरी तरह निःशुल्क उपचार दिया जा रहा है।
6 माह में 30 हजार से अधिक मरीजों को राहत—
योजना की प्रभावशीलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुरुआती 6 महीनों के भीतर ही प्रदेश के 30,000 से अधिक लोगों ने राजस्थान से बाहर दूसरे राज्यों के सूचीबद्ध अस्पतालों में जाकर अपना सफल इलाज करवाया है। मरीज अपनी सुविधानुसार गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे प्रमुख राज्यों के शीर्ष अस्पतालों में इस मुफ्त इलाज का लाभ उठा रहे हैं।इस पोर्टेबिलिटी व्यवस्था को केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के साथ एकीकृत किया गया है, जिससे देशभर के करीब 16,000 सरकारी और 14,000 से अधिक निजी अस्पतालों का एक विशाल नेटवर्क राजस्थान के नागरिकों के लिए खुल गया है। अब राज्य का कोई भी जरूरतमंद परिवार बीमारी के समय देश के किसी भी कोने में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं बिना किसी जेब खर्च के प्राप्त कर सकता है।

Comments