Rajasthan News; प्रदेश के पीएमश्री स्कूलों में 4,332 पदों पर भर्ती: 18-19 जून को होंगे ऑनलाइन साक्षात्कार

Rajasthan News; प्रदेश के पीएमश्री स्कूलों में 4,332 पदों पर भर्ती: 18-19 जून को होंगे ऑनलाइन साक्षात्कार


छोटा अखबार।

प्रदेश में राजस्थान के सरकारी शिक्षकों के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने एक बेहद राहत भरी खबर जारी की है। राज्य के पीएमश्री (PM SHRI) स्कूलों में रिक्त चल रहे 4,332 शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति के लिए 18 और 19 जून को ऑनलाइन साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इन साक्षात्कारों के माध्यम से योग्य शिक्षकों का चयन कर उन्हें उनके गृह जिले में पदस्थापन (ट्रांसफर) का एक सुनहरा अवसर मिलेगा।

AI Photo

दस्तावेज सत्यापन और प्रक्रिया—

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने और बैक डोर एंट्री को रोकने के लिए पुख्ता दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इंटरव्यू से पहले सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का गहन सत्यापन किया जाएगा। निदेशालय के अनुसार, अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक (ट्रेनिंग) और अनुभव संबंधी प्रमाण पत्रों की स्व-सत्यापित प्रतियां मंगलवार (16 जून) शाम 5:00 बजे तक विभागीय ई-मेल आईडी पर अनिवार्य रूप से भेजनी होंगी। जो अभ्यर्थी तय समय तक दस्तावेज नहीं भेजेंगे, उन्हें इंटरव्यू की दौड़ से बाहर कर दिया जाएगा। स्क्रूटनी के बाद पात्र पाए गए शिक्षकों को ऑनलाइन साक्षात्कार के लिए तिथि, समय और डिजिटल लिंक ईमेल के माध्यम से उपलब्ध करा दिया जाएगा।

50 अंकों का होगा मूल्यांकन—

शिक्षकों के चयन के लिए कुल 50 अंक निर्धारित किए गए हैं, जिसका विभाजन इस प्रकार है:

विषय और पद का ज्ञान: 20 अंक सरकारी व विभागीय योजनाओं की जानकारी, 20 अंक योजनाओं के क्रियान्वयन का व्यावहारिक अनुभव:

10 अंकत्रि-स्तरीय कमेटियों का गठन—

भर्ती को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए त्रि-स्तरीय कमेटियों का गठन किया गया है। प्रधानाचार्य और व्याख्याता पदों के लिए राज्य स्तरीय, वरिष्ठ अध्यापकों के लिए मंडल स्तरीय, और अन्य अध्यापकों व सहायकों के चयन की जिम्मेदारी जिला स्तरीय कमेटी को सौंपी गई है। हालांकि, इस भर्ती में 4 हजार से अधिक पद खाली हैं, लेकिन कुल 1,989 शिक्षकों ने ही इसके लिए आवेदन किया है।

Comments

Popular posts from this blog

सरकार का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग फेल, रुपयों में छपवानी पड़ रही है, बजट घोषणा की प्रेस विज्ञप्ती

देश में 10वीं बोर्ड खत्म, अब बोर्ड केवल 12वीं क्‍लास में

आज शाम 7 बजे व्यापारी करेंगे थाली और घंटी बजाकर सरकार का विरोध

रीको में 238 पदों की होगी सीधी भर्ती सरकार के आदेश जारी 

ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

फ़ार्मा कंपनियां डॉक्टरों को रिश्वत में लड़कियां उपलब्ध कराती हैं — प्रधानसेवक

मौलिक अधिकार नहीं है प्रमोशन में आरक्षण — सुप्रीम कोर्ट

10वीं और 12वीं की छात्राओं के लिऐ खुशखबरी, अब नहीं लगेगी फीस